scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: पहाड़ों में जारी है बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले, जल संकट से भी मिली राहत

फरवरी के अंत में हिमालयी राज्यों में अचानक हुई बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं. किसानों और बागवानों को भी राहत मिली है, जो अब बंपर फसल की उम्मीद कर रहे हैं. इस बर्फबारी से जल संकट से भी निजात मिलने की उम्मीद है. पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसने प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया है.