scorecardresearch
Advertisement

Social Media की ताकत से सीधी में सड़क बनी, महिला के संघर्ष की जीत, देखिए शानदार रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लीला साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इलाके में सड़क निर्माण की मांग की थी. लंबे समय तक कोई सुनवाई नहीं हुई. लेकिन लीला साहू की आवाज ने असर दिखाया और जिला प्रशासन ने आखिरकार सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है. लीला साहू ने खुद एक वीडियो के जरिए यह जानकारी साझा की. यह संघर्ष सीधी जिले की एक महिला ने अपने हौसले से किया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पीड़ा को आवाज दी, जिन्हें अस्पताल ले जाने के लिए डोली खटोली का सहारा लेना पड़ता था. सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव की लीला साहू की आवाज डीएम से लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंची. उन्होंने कहा, "मंत्री क्यों नहीं बनवा रहे हैं? हमारे गांव में छह महिलाएं प्रेग्नेंट अवस्था में हैं, उनके लिए एम्बुलेंस तक नहीं आ सकती है" सालों से जहां सड़क का नामो निशान नहीं था, वहां अब निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. लीला ने गांव की टूटी फूटी सड़क की हालत खुद कैमरे में कैद की थी. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच सकती.