scorecardresearch
Advertisement

Srinagar: श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन सेवा ने जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब 3 घंटे में होगा सफर

श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं आज से शुरू हो गई हैं. यह ट्रेन 190 किलोमीटर की दूरी केवल 3 घंटे में तय करेगी और सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जिससे जम्मू कश्मीर साल भर देश के अन्य हिस्सों से जुड़ा रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी, जिसे "जम्मू कश्मीर वासियों को बड़ी सौगात" बताया गया है.