scorecardresearch
Advertisement

Rajasthan में अमेरिकी और भारतीय सैनिक मिलकर कर रहे युद्धाभ्यास, आतंकी हमलों के खिलाफ Training

राजस्थान में अमेरिकी सेना के साथ भारतीय सेना के जवान इन दिनों युद्ध अभ्यास में जुटे हैं. 22 सितंबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के एक हजार से ज्यादा सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. युद्धाभ्यास के दौरान आतंकी खतरों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा. भारतीय सेना यहां रेतीली जमीन पर अपने अद्भुत युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगी.