scorecardresearch
Advertisement

Top News: गुरुग्राम में सार्वजनिक होंगे चालान, आंध्र को मिला नया एयरपोर्ट और अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

देशभर की प्रमुख खबरों में आज कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिले. गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी रोकने के लिए सोना चौक पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चालान का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाएगा. वहीं आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ, जिसे पीपीपी मॉडल पर ₹5,640 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किया गया है. राज्य को कुल ₹17,900 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है. दूसरी ओर, अमरनाथ धाम में बालटाल मार्ग से पवित्र गुफा की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. हरिद्वार में कांवड़ मेले का तीसरा दिन है, जहां अब तक 10 लाख से अधिक कांवड़िये जल लेकर रवाना हो चुके हैं. इसके अलावा दिल्ली में लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं का पंजीकरण शुरू हुआ है, जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी. उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए साइबर क्राइम कंट्रोल हेडक्वार्टर बनाने पर भी सहमति बनी है.