scorecardresearch
Advertisement

Trump Call Putin: ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को न बढ़ाने की दी सलाह, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Trump Call Putin: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद 7 नवंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक इस मामले से परिचित कई लोगों ने इसकी पुष्टि की है. इन्हीं में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा के रिसॉर्ट से ये कॉल की थी. इस दौरान ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें यूरोप में अमेरिका की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई.