scorecardresearch

Drugs in Pujab: 'पंजाब से ड्रग्स को खत्म कर देंगे', भगवंत मान सरकार ने किया दावा, जानिए क्या है प्लान?

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ़ बड़े अभियान की घोषणा की है. 1 अप्रैल से राज्य में ड्रग्स का सेंसस किया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर नशे से प्रभावित लोगों का डेटा जुटाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है नशे की लत से जूझ रहे युवाओं की पहचान करना और उनका इलाज कराना. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने एक एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर लोग नशा बेचने वालों की जानकारी दे सकते हैं.