scorecardresearch
Advertisement

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बागेश्वर में बारिश बनी वरदान, जंगल की आग से मिली राहत

उत्तराखंड के बागेश्वर में अप्रैल महीने के आखिर से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही जंगलों को आग से बचाया है. इस बार आग लगने की केवल तीन घटनाएं सामने आईं, जिससे 1.2 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ, जबकि पिछले साल 35 घटनाओं में 55.12 हेक्टेयर जंगल जला था. "बहुत अच्छा साल रहा है अभी तक बारिश के परिपेक्ष्य में," प्रशासन ने यह जानकारी दी और कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी.