Uttarakhand Snowfall 2024: उत्तराखंड में हुई ताजा बर्फबारी से सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है. महादेव के धाम केदारनाथ में कई फीट तक बर्फ जम चुकी है. पूरा मंदिर परिसर सफेद हो चुका है. इसी तरह बदरीनाथ धाम भी सफेद नजर आ रहा है. जबकि यमुनोत्री-गंगोंत्री धाम का नजारा भी कुछा ऐसा है. वहां की ऊंची-ऊंची चोटियां पहले से सफेद चादर ओढ़े हुए हैं.