scorecardresearch
Advertisement

Varanasi: वाराणसी में बूचड़खाने को हटाकर बनाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में एक अवैध बूचड़खाना लगभग एक साल के प्रयास के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदल गया है. नगर निगम की भूमि पर संचालित यह बूचड़खाना बंद कर दिया गया और स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ, जिसके उद्घाटन के अवसर पर 21 वैदिक ब्राह्मणों ने शुद्धिकरण के लिए सुंदरकांड का पाठ किया. एक व्यक्ति ने कहा कि "जहाँ पर मांस का व्यापार होता था, जान ली जाती थी. वहाँ पर जान बचाने का प्रयास किया जाएगा, जान बचाया जाएगा."