scorecardresearch
Advertisement

Weather News: पहाड़ों में बारिश और ओलों की बौछार, मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. शिमला में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. देहरादून में तेज तूफानी हवाएं चलीं और बारिश हुई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में और बारिश की संभावना जताई है.