scorecardresearch
Advertisement

North India Weather: बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 12 राज्यों में अलर्ट

Weather Update: देश भर में मौसम ने करवट ले ली है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 29 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में समय से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है.