अब बात मौसम की. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में धूप-छांव का खेल चल रहा है. कल तक सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही थी.. लेकिन दिन ढलते ढलते आसमान में बदरी छा गई और तेज़ आंधी के साथ बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई. सिर्फ दिल्ली-NCR ही नहीं बल्कि, उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ ने फिर से दस्तक दे दी है. ऐसे में मैदानी इलाकों में कई जगह तेज़ बारिश हुई. जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे.
Now talk about the weather. The game of sun and shade is going on in North India including Delhi-NCR. Till yesterday, the heat of the sun was scorching the people.. But by the end of the day, the sky became cloudy and rain accompanied by strong thunderstorms brought relief to the people.