scorecardresearch
Advertisement

Flood Updates: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात में बाढ़-बारिश का तांडव, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन..देखिए अपडेट

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, धर्मशाला और कांगड़ा जिलों में बादल फटने से बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिला, जहाँ गाड़ियां पत्तों की तरह बहती नजर आईं. एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि "उस टाइम दुकान चला रहे थे और दुकान में सब कुछ खत्म हो गया. जम्मू-कश्मीर और गुजरात में भी भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.