scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Friendship Jokes in Hindi: हाथी का हुआ एक्सीडेंट तो सभी चींटियां पहुंची अस्पताल, वजह पूछी तो जवाब सुन छूट गई हंसी

jokes
1/5

पहला दोस्त – यार बता 'I am going to toilet' का क्या मतलब होता है ?
दूसरा दोस्त – मैं शौचालय जा रहा हूं.
पहला दोस्त – ऐसे कैसे जाएगा.. मतलब बता के जा.. जिससे भी पूछता हूं सबको शौचालय लग जाती है.

jokes
2/5

हाथियों के अस्पताल में
एक बेड पर बीमार हाथी लेटा हुआ था....
उसी के साथ वाले बेड पर कुछ चींटियाँ
भी बैठी हुई थीं....
तभी किसी ने चीटियों से पूछा
कि तुम लोग यहाँ क्यों बैठी हो ?
सारी चीटियों ने एक साथ कहा-
हमें लगा शायद इस हाथी को कहीं
खून की जरूरत ना पड़ जाए
इसलिए हम सब बैठे हुए हैं.

jokes
3/5

पहला दोस्त– क्यों रो रहा है.
दूसरा दोस्त– कुछ नहीं यार बहुत ही दुख भरी बुक
पढ़ रहा था उसे देख के रोना आ गया.
पहला दोस्त– कौनसी बुक
दूसरा दोस्त– मेरी बैंक की पासबुक.

jokes
4/5

पहला दोस्त– देख रवि मैं आज ही नया
कुत्ता खरीदकर आया हूं..
इसकी पीठ पर हाथ फेर कर
देख कितना जानदार कुत्ता है.
दूसरा दोस्त– यार ये कटेगा तो नहीं ना  
पहल दोस्त– पता नहीं यार...मैं भी यही देखना चाहता हूं
काटता है या नहीं.

jokes
5/5

पहला दोस्त– पत्नी के बाप को ससुर बोलते हैं
तो इस हिसाब से गर्लफ्रेंड के बाप को क्या बोलेंगे?
दूसरा दोस्त– एकदम सिंपल है यार! अगर शादी के
लिए मान गया तो "ससुर" नहीं तो "असुर."