scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Funny Jokes in Hindi: गांव में आधार कार्ड बनवाने आई महिला ने कुछ ऐसे बताया पति का नाम.... सबकी छूट गई हंसी

Jokes
1/5

दो महिलाएं.. एक फंक्शन में गईं.
वहां पहली महिला जिस भी जगह बैठने लगती तो..
दुसरी महिला उसकी बैठने की जगह को 
अपने दुपट्टे से साफ कर देती.
तकरीबन पांच-दस बार ऐसा हुआ.
तब किसी ने दूसरी महिला से पूछा कि,
“तू खुद की बजाय, इस औरत की 
जगह क्यों साफ कर रही है?”
तो वो महिला बोली, “क्या करूं बहना?”
ये मेरी जेठानी है! और ये…
आज मेरी साड़ी पहन कर आई है.

Jokes
2/5

गांव में आधार कार्ड बन रहा था.
कंप्यूटर ऑपरेटर ने एक 
महिला से पूछा- तुम्हारे घरवाले का क्या नाम है? 
ये कॉलम भरना है.
महिला बोली- हमारे यहां घरवाले का नाम नही लिया जाता. 
ऑपरेटर- कुछ हिंट दो मैं भर देता हूं.
महिला बोली — 3 गंजी 3 गंजी.
ऑपरेटर चकरा गया. 
तभी बगल में खड़ा एक लड़का बोला- छगनजी... 
 

Jokes
3/5

एक लड़का क्लास में लड़की को 
रोज चुपके चुपके देखा करता था,
एक दिन लड़का बोला- I Love You,
लड़की- अगर मैं भी I Love You बोलूं, 
तो तुमको कैसा लगेगा?
लड़का- जानम, मैं तो ख़ुशी से मर जाऊंगा,
लड़की बड़ी चालाक निकली,
तिरछी नजर घुमा के बोली- जा नहीं बोलती, 
जी ले अपनी जिंदगी.

jokes
4/5

ज्योतिषी : तुम्हारा नाम कविता है?
कविता : जी महाराज
ज्योतिषी : रितेश तेरे पति का नाम है?
कविता : जी जी महाराज (हाथ जोड़ते हुए)
ज्योतिषी : रितेश की उम्र 45 साल है?
कविता: जी.. जी.. महाराज
ज्योतिषी : तेरे दो लड़के और एक लड़की है?
कविता: जी.. बिलकुल सही महाराज
ज्योतिषी : बड़ा लड़का.. 18 वर्ष का है.. नाम ऋषिकांत है
कविता: (नतमस्तक हो कर) हां में गर्दन हिलाती है
ज्योतिषी : लड़की 15 साल की.. नाम ऐश्वर्या है
कविता: (झुक कर) जी.. महाराज
ज्योतिषी : सबसे छोटा लड़का है जो अभी दस साल का है.. नाम राजू है.
कविता : (आश्चर्य से झुक कर चरणों में झुकते हुए) जी बिलकुल सही सही बता रहे हैं,
ज्योतिषी : तूने कल 25 किलो गेहूं खरीदे हैं?
कविता : (पैरो पर गिर कर..) महराज आप तो पूरे अंतर्यामी हैं
ज्योतिषी : अगली बार कुंडली लाना राशन कार्ड नहीं. 

Jokes
5/5

सत्संग चल रहा था
पंडित जी बता रहे थे
जो नर है वो अगले जन्म में भी
नर ही बनेगा और जो नारी है,
वो अगले जन्म में भी नारी ही बनेगी 
एक बुढ़िया उठकर जाने लगी 
तो पंडित जी ने पूछा क्या हुआ?
बुढ़िया बोली- जब अगले जन्म में भी 
रोटियां ही बनानी हैं तो...
सत्संग सुनने का क्या फायदा.