scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Jokes to share on Whatsapp: बायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से पूछी रोने की वजह तो मिला ऐसा जवाब कि चार दिन तक हंसते रहेंगे आप

jokes
1/5

पत्नी- एक गेम खेलते हैं.
पति- कौन सा गेम?
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना.
पति- अगर मैं जीत गया तो..
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर.
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं..
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल. 

jokes
2/5

एक आदमी ने भगवान से पूछा- आपके लिए करोड़ों
साल कितने होते हैं?
भगवान- एक सेकंड के बराबर.
आदमी- और करोड़ों रुपये?
भगवान- एक फूटी कौड़ी के बराबर!
आदमी- तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?
भगवान- क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड.

jokes
3/5

कंजूस आदमी- एक केला कैसे दिया?
केलेवाला- एक रुपये का.
कंजूस आदमी- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला- 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा.
कंजूस आदमी- ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे.

jokes
4/5

एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया. 
बस स्टैंड पर किताब देखते ही 
उसे दिल का दौरा पड़ गया.
20 रुपये की इस किताब का नाम था.
30 दिन में डॉक्टर कैसे बने. 

jokes
5/5

बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है.
फिर भी यह उड़ नहीं रहा है.