scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Funny Jokes in Hindi: पति ने बताया एक्सिडेंट हुआ है तो पत्नी ने कही ऐसी बात की छूट जाएगी आपकी हंसी

jokes
1/5

दामाद 14 दिनों से ससुराल में था.
सास :- दामाद जी कब वापस जा रहे हो..
दामाद :- क्यों
सास :- बहुत दिन हो गये..
दामाद :- आपकी बेटी तो 6-6 महीने मेरे यहां रहती है.
सास :- वो तो वहां ब्याही गयी है..
दामाद :- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं. 

jokes
2/5

एक गरीब आदमी बोला:-ऐसी जिंदगी से तो मौत
अच्छी.
अचानक यमदूत आया और बोला:- तुम्हारी जान लेने
आया हूं.
आदमी बोलाः- लो अब, ग़रीब आदमी मज़ाक भी
नही कर सकता.

jokes
3/5

एक बार एक विदेशी कुत्ता भारत आ गया…
देशी कुत्तों ने पूछा, भाई आपके वहां कोई कमी
है जो आप यहां आ गये ?
उसने कहा, मेरे वहां का रहन सहन,
वातावरण, खान पान, जीवन स्तर सब कुछ
यहां से ज्यादा अच्छा है.
लेकिन भौकने की जैसी
आजादी भारत में है ऐसी
संसार में कहीं नहीं है. 

jokes
4/5

पत्नी :- कहां पर हो??
पति:- स्कूटर से गिर गया हूं.
एक्सीडेंट हो गया है. हॉस्पिटल जा
रहा हूं.
पत्नी :- ध्यान खना, टिफ़िन टेढा
ना हो जाये, वरना दाल गिर जायेगी

jokes
5/5

अदालत में पति-पत्नी का डिवोर्स का केस चल रहा था
जज – तुम्हें अब अपनी पत्नी को आधी सैलरी देनी पड़ेगी. 
इतना सुनते ही पति अदालत में ही नाचने लगा तो
जज ने नाचने की वजह पूछी. 
पति – पहले तो ये मेरी पूरी सैलरी ले लेती थी
अब आधी ही देनी है.