scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Jokes: कस्टमर ने बैंक कैशियर को दिया मोदी-माल्या के फ्रॉड का ताना, फिर मिला कुछ ऐसा जवाब कि छूट पड़ेगी आपकी हंसी

jokes
1/5

एक महिला एक साधु के पास गई और बोली
महाराज! आपने प्रवचन में कहा था,
अहंकार ही सबसे बड़ा पाप है.
पर जब मैं आईना देखती हूँ,
तो सोचती हूँ मैं कितनी सुंदर हूँ
तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है,
मैं क्या करूँ?
साधु ने कहा- बेटी…यह अहंकार नहीं, गलतफहमी है
और गलतफहमी कोई पाप नहीं.

jokes
2/5

दादी और पोता आपस में बात करते हुए…
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है.
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है
और मुंह पिचका सा हो गया है.
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है…

jokes
3/5

जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज़ नहीं चला रहे थे?
संता- साहब,
मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था.
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज़ नहीं चला सकता.

jokes
4/5

एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था.
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा
कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो?
आदमी बोला, "मेरा नाम शेर सिंह है."
चौकीदार: बाप का नाम क्या है?
आदमी: शमशेर सिंह.
चौकीदार: कहां रहते हो?
आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में.
चौकीदार: तो इतनी रात में यहां खड़े क्या कर रहे हो,
जाओ अपने घर जाओ?
आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं. 

jokes
5/5

बैंक के कैशियर ने खिड़की पर खड़े आदमी से कहा पैसे नहीं है.
ग्राहक : और दो मोदी, माल्या को पैसा, सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में.
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और
उसकी गर्दन दबोच कर कहा साले बैंक में तो है
तेरे खाते में नहीं है भिखारी.