scorecardresearch
Advertisement
चुटकुले

Jokes to share on Whatsapp: ट्रैफिक हवलदार ने तेज स्कूटी चलाने पर महिला को रोका तो मिला ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप

jokes
1/5

एक नेता ने अपने गाड़ी पर 'हा. हु. प्र.' 
लिखवा रखा था...
ट्रैफिक पुलिस ने रोककर इसके मतलब 
पूठा तो बताया- हारे हुए प्रत्याशी.

jokes
2/5

कल एक बाबाजी के पास गया 
और पूछा कि फेसबुक की लत
कैसे छूटेगी.
बाबाजी बोले- पहले मेरा चैनल 
सब्सक्राइब करो फिर बताता हूं. 

jokes
3/5

नौकरी में मजे करने के 7 मूल मंत्र 
1. बने रहो पगला, काम करेगा अगला.
2. बने रहो कूल, सैलरी मिलेगी फुल.
3. जिसने ली टेंशन, उसकी वाइफ लेगी पेंशन.
4. काम से डरो नहीं और काम को करो नहीं. 
5. काम करो या न करो, काम की फिक्र जरूर करो.
6. फिक्र करो या न करे, फिक्र का जिक्र अपने साहब से जरूर करो. 
7. जो काम के, उसे उंगली करो और जो काम न करे उसकी चुगली करो. 
 

Jokes
4/5

जज- घर में मालिक के होते हुए तुने 
चोरी कैसे की?
चोर- साहब, आपकी नौकरी अच्छी है, 
और सैलरी भी अच्छी है. 
फिर आप ये सब सीखकर क्या करोगे?

jokes
5/5

एक महिला तेज रफ्तार से स्कूटी चला रही थी. 
ट्रैफिक हवलदार ने उसे रोका और बोला-
मैडम, आपने बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि 40 के ऊपर गाड़ी 
चलाना मना है. 
महिला- लेकिन मैं तो अभी 35 की ही हूं.