scorecardresearch
Advertisement
ऑफबीट

Diwali Rangoli Designs 2026: दिवाली के लिए 5 कूल रंगोली आइडिया, आंगन की रौनक बढ़ेगी चारगुणा

दिवाली पर ऐसे बनाएं रंगोली
1/6

सालभर लोग दिवाली का इंतजार करते हैं. त्योहार आने से कई महीने पहले ही घर की साफ-सफाई, सजावट और खरीदारी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. दिवाली पर घर को सजाने के लिए कोई लाइट्स लगाता है, तो कोई फूलों से दरवाजे और आंगन को सजाता है. लेकिन इन सबके बीच रंगोली की अपनी अलग ही जगह होती है. रंग-बिरंगे रंगों और फूलों से बनी रंगोली घर के आंगन को खूबसूरत बना देती है. अगर आप भी इस दिवाली कुछ नया और अलग बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां 5 ऐसे रंगोली डिजाइन हैं, जिन्हें देखकर आप अपने घर के लिए आइडिया ले सकते हैं. इनकी खास बात यह है कि हर डिजाइन में अलग-अलग रंगों और पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है.
 

1. मल्टी लेयर मंडला रंगोली
2/6

यह मंडला स्टाइल रंगोली कई परतों में बनाई जाती है. इसमें छोटे-बड़े फूलों की पंखुड़ियों के साथ बारीक आउटलाइन का काम किया जाता है. इसे बनाने के लिए पीला, नारंगी, सफेद और काला रंगोली पाउडर लें. डिजाइन बनाने के लिए चॉक से पहले डिजाइन बना लें. 
 

2. कॉन्सेंट्रिक सर्कल फ्लावर रंगोली
3/6

अगर आपको गोल आकार वाली रंगोली पसंद है, तो यह डिजाइन बना सकते हैं. इसमें लाल, नारंगी, रॉयल ब्लू, पीले और हरे रंग का इस्तेमाल होता है.
 

3. फ्लावर और लीफ मंडला रंगोली
4/6

इस डिजाइन में फूलों के साथ हरी पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है. इसके लिए पीला, गहरा हरा, सफेद, नीला, लाल, गुलाबी और हरा रंगोली पाउडर चाहिए. इस पूरे डिजाइन को पीले रंग के एक गोल घेरे में रखें. सबसे बाहरी किनारे पर लाल, गुलाबी और पीले रंग से छोटे फूलों की चेन बनाएं. सफेद डॉट्स लगाकर फिनिशिंग दें.
 

4. दीया और मोरपंख थीम रंगोली
5/6

दिवाली पर दीये वाली रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन अच्छा लगेगा. इसमें टील ब्लू, गुलाबी, नारंगी, पीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल कर सकते है.
 

5. शेडेड पेटल दीया रंगोली
6/6

यह मॉडर्न डिजाइन दो अलग-अलग रंगों के शेड से तैयार किया गया है. इसके बीच में मिट्टी का दीया रखा जाता है, जो रंगोली का मुख्य आकर्षण बनता है. इसे बनाने के लिए रॉयल ब्लू, हल्का नीला, नारंगी, गुलाबी और सफेद रंगोली पाउडर से बना सकते हैं.