Hair Care Tips
Hair Care Tips
Sabse Tez Baal Badhane Wala Tarike: बाल किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. ऐसे में हर कोई लंबे, काले, घने और चमकदार बाल चाहता है. यदि आपके बाल लंबे नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको बाल बढ़ाने के 10 तरीके बता रहे हैं, इनमें से कोई भी 1 उपाय अपनाने पर आपके बाल रॉकेट की स्पीड से लंबे होंगे.कों में से कोई भी 1 उपाय अपनाने पर आपके बाल रॉकेट की स्पीड से लंबे होंगे.
बालों को तेजी से लंबा करने के उपाय
1. सही डाइट जरूरी: यदि आप बालों को तेजी से लंबा करना चाह रहे हैं या चाह रही हैं तो आपको सही डाइट लेना होगा. अपने भोजन में विटामिन ए, सी, डी, बायोटिन और जिंक को शामिल करना होगा. आपको मालूम हो कि ये पोषक तत्व बालों को जड़ों से लंबा करने में काफी मदद करते हैं.
2. सप्ताह में एक दिन तेल से स्कैल्प की जरूर करें मालिश: यदि आप बाल को लंबा करना चाह रहे हैं तो सप्ताह में एक दिन तेल से स्कैल्प की मालिश जरूर करें. मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे बालों की जड़ें सक्रिय होती हैं. आप बालों को बढ़ाने के लिए गुनगुने तेल से मालिश करें. आप नारियल, बादाम या भृंगराज के तेल से हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं. आप रोजमेरी या पिपरमेंट ऑयल का उपयोग कर सकते हैं.
3. प्याज के रस: आप बालों को बढ़ाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है और इनकी लंबाई बढ़ाता है. प्याज के रस को रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैम्पू कर धो लें.
4. हीटिंग टूल्स का कम करें इस्तेमाल: यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और मजबूत रहे हैं तो हीटिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करें. आपको मालूम हो कि स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का अधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देता है और वे बीच से टूटने लगते हैं.
5. समय-समय पर ट्रिमिंग कराएं: यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और मजबूत रहे हैं तो बालों को समय-समय पर ट्रिमिंग जरूर कराएं. आप 6 से 7 हफ्ते में बालों को नीचे से थोड़ा कटवा सकते हैं. इससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है और बाल तेजी से बढ़ते हैं.
6. भूलकर भी न बनाएं टाइट हेयरस्टाइल: बालों को लंबा करना है और टूटने से बचाना है तो भूलकर भी टाइट हेयरस्टाइल न बनाएं. बहुत तेज बालों को बांधने या टाइट चोटी बनाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं. ऐसे में बालों को ढीले बांधें.
7. बालों को धूप से बचाएं: बालों को धूप से बचाना बहुत जरूरी है. ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें तो बालों को कैप या किसी अन्य कपड़े से जरूर ढक लें. आप UV-प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि सूर्य की UV किरणें बालों को रूखा और कमजोर बना देती हैं.
8. खूब पानी पिएं और पूरी नींद लें: बालों को लंबा करना है तो आप खूब पानी पिएं और पूरी नींद लें. आपको मालूम हो कि शरीर में पानी की कमी होने पर बाल रूखे हो जाते हैं. ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखें. खूब पानी पीने से बालों की चमक बनी रहती है और वे जल्दी नहीं टूटते. इसके अलावा बालों की ग्रोथ के लिए हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है.
9. खूद सूखने दें बाल बाल: गीले होने पर बहुत कमजोर होते हैं. ऐसे में बालों को तौलिए से रगड़ने के बजाय खूद सूखने दें और फिर चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें. इससे बाल टूटेंगे नहीं और लंबे होंगे.
10. हेयर मास्क लगाएं: हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क जरूर लगाएं जैसे कि दही और शहद का मास्क, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल मास्क. आपको मालूम हो कि बाल रातों-रात लंबे नहीं होते. ऐसे में हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें और थोड़ा धैर्य रखें.