scorecardresearch

न खाद न मिट्टी, बस पानी में उगाएं ये 5 पौधे... हमेशा रहेंगे हरे-भरे

कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो बिना मिट्टी के उग जाते हैं. वो भी केवल पानी में. खास बात ये हैं कि इन पौधों को ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं होती. इतना ही नहीं इन पौधों को घर में लगाने से पैसे की कभी कमी नहीं होती. तो चलिए आपको बताते हैं इन पौधों के बारे में.

Plants that grow in water without soil Plants that grow in water without soil

गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए अक्सर सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वे गार्डनिंग के लिए सही मिट्टी कहां से लाएं, खासकर तब जब वो किराए के मकान में रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें मिट्टी की बिल्कुल जरूरत नहीं होती, मतलब ये पौधे बिना मिट्टी के उग जाते हैं. वो भी केवल पानी में. खास बात ये हैं कि इन पौधों को ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं होती. इतना ही नहीं इन पौधों को घर में लगाने से पैसे की कभी कमी नहीं होती. तो चलिए आपको बताते हैं इन पौधों के बारे में.

जीजी प्लांट
घर और ऑफिस में हरियाली के लिए जीजी प्लांट एक भरोसेमंद विकल्प है. इसकी खासियत है कि इसकी मात्र एक सिंगल पत्ती से भी नया पौधा तैयार कर सकते हैं. इसे हफ्ते में 2 - 3 बार पानी काफी है. जब इसकी पत्ती को पानी में रखते हैं, तो जड़ें आने में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगता है.

मॉन्स्टेरा प्लांट
मॉन्स्टेरा को भी उगाया जा सकता है. इसकी कटिंग को पानी में लगाने के बाद 3 से 4 हफ्तों में नई जड़ें और छोटे-छोटे पत्ते निकलने शुरू हो जाते हैं. इसे ऐसी जगह रखें जहां छनकर रोशनी आती हो. यह पौधा घर के अंदर शुद्ध हवा देने के साथ-साथ एक मॉडर्न आर्ट जैसा एहसास कराता है.

स्नेक प्लांट
घर को खूबसूरत बनाने के लिए स्नेक प्लांट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं. पानी में लगाने पर इसमें जड़ें आने में करीब 2 महीने का वक्त लगता है. यह रात में ऑक्सीजन देने वाला पौधा है, इसलिए इसे बेडरूम में पानी के जार में सजाना चाहिए.

सिंगोनियम प्लांट
सिंगोनियम एक लोकप्रिय इनडोर प्लांट है जो अपनी सुंदरता और हवा शुद्ध करने की क्षमता के कारण शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह हवा से फॉर्मेल्डिहाइड जैसे टॉक्सिन्स को हटाता है और वास्तु व फेंगशुई के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है. इसकी कटिंग पानी में लगाने के मात्र 2 हफ्ते में जड़ें छोड़ने लगती हैं. यह धीरे-धीरे पानी में ही बड़ा होता रहता है और इसकी पत्तियां चमकदार बनी रहती हैं.

मनी प्लांट
मनी प्लांट लगभग हर घर में पाया जाता है. इसकी एक छोटी सी बेल को काटकर अगर पानी की बोतल में रखा जाए, तो मात्र 7 से 10 दिन के भीतर नई जड़ें दिखाई देने लगती हैं. बस समय-समय पर पानी बदलते रहें.

ये भी पढ़ें: