scorecardresearch

एक्स से दूरी का मतलब हमेशा नो-कॉन्टैक्ट नहीं, 10 में 7 तलाकशुदा लोगों के पास अब भी शादी की तस्वीरें, रिपोर्ट

भारत की तलाकशुदा, अलग रह रहे और विधवा-विधुर लोगों के लिए बनी मैचमेकिंग ऐप Rebounce के एक सर्वे में इसी मुद्दे को समझने की कोशिश की गई. सर्वे में 30 से 40 साल की उम्र के 9,283 लोगों को शामिल किया गया, जिनका तलाक कम से कम दो साल पहले हो चुका था.

Advertisement
Dating After Divorce Dating After Divorce
हाइलाइट्स
  • बाउंड्री का मतलब एक्स से पूरी तरह रिश्ता खत्म करना नहीं

  • शादी की तस्वीरें संभालकर रखना गलत नहीं

रिश्तों में बाउंड्री आजकल खूब चर्चा में रहती हैं. खासकर तब, जब किसी नए रिश्ते में पार्टनर का एक्स भी मौजूद हो. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है- क्या एक्स को पूरी तरह ब्लॉक कर देना चाहिए? पुरानी तस्वीरें और गिफ्ट्स हटा देने चाहिए? या बच्चों और परिवार की वजह से संपर्क बनाए रखना सामान्य है?

असल जिंदगी इतनी आसान नहीं होती. खासकर तलाक के बाद. कई बार एक्स पार्टनर से बातचीत जरूरी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पुराने रिश्ते से भावनात्मक जुड़ाव अभी भी बना हुआ है.

भारत की तलाकशुदा, अलग रह रहे लोगों के लिए बनी मैचमेकिंग ऐप Rebounce के एक सर्वे में इसी मुद्दे को समझने की कोशिश की गई. सर्वे में 30 से 40 साल की उम्र के 9,283 लोगों को शामिल किया गया, जिनका तलाक कम से कम दो साल पहले हो चुका था.

बाउंड्री का मतलब एक्स से पूरी तरह रिश्ता खत्म करना नहीं
सर्वे में 35 साल से अधिक उम्र के करीब 47% तलाकशुदा लोगों ने कहा कि एक्स के साथ बाउंड्री को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यही है कि इसका मतलब बिल्कुल संपर्क खत्म करना होता है. लेकिन अगर दोनों के बच्चे हैं, तो ऐसा करना हमेशा संभव नहीं होता. करीब 31% लोगों ने बताया कि वे बच्चों के स्कूल, कानूनी या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कभी-कभी अपने एक्स से बात करते हैं.

यानी बच्चे की स्कूल मीटिंग या प्रॉपर्टी के कागजात को लेकर बात करना सामान्य जरूरत हो सकती है. लेकिन हर बार अपनी निजी या नए रिश्ते की परेशानी लेकर एक्स के पास जाना अलग बात है.

असली बाउंड्री कहां से शुरू होती है?
सर्वे के मुताबिक फर्क इस बात से पड़ता है कि एक्स से बातचीत किस वजह से हो रही है. अगर बातचीत बच्चों, कानूनी मामलों या किसी साझा जिम्मेदारी तक सीमित है, तो इसे जरूरी संपर्क माना जा सकता है. लेकिन अगर व्यक्ति अपनी भावनात्मक परेशानी, अकेलेपन या नए रिश्ते के विवाद में बार-बार एक्स पर निर्भर रहने लगे, तो यह नए रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकता है.

शादी की तस्वीरें संभालकर रखना गलत नहीं
तलाक के बाद सबसे बड़ा सवाल अक्सर पुरानी तस्वीरों को लेकर होता है. क्या शादी की तस्वीरें डिलीट कर देनी चाहिए? सर्वे में शामिल करीब 70% लोगों ने बताया कि उनके पास अब भी एक्स के साथ शादी की तस्वीरें हैं.

इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि वे पुराने रिश्ते में वापस जाना चाहते हैं. कई लोगों के लिए ये तस्वीरें उनकी जिंदगी के एक बीते दौर का रिकॉर्ड होती हैं. खासकर जब बच्चे, परिवार और कई सालों की साझा यादें जुड़ी हों.

पुरानी यादें होना और पुराने रिश्ते में रहना अलग है
30 से 40 साल के करीब 36% तलाकशुदा लोगों ने कहा कि कुछ जगहों, त्योहारों, घटनाओं या पुरानी यादों से आज भी उनका भावनात्मक जुड़ाव है. लेकिन इसका असर उनके वर्तमान रिश्ते पर जरूरी नहीं पड़ता. यानी मूव ऑन करने का मतलब यह नहीं कि इंसान अपने जीवन के पुराने अध्याय को पूरी तरह भूल जाए. जरूरी यह है कि पुरानी यादें वर्तमान रिश्ते के फैसलों को नियंत्रित न करें.

एक्स की वजह से नए रिश्ते में दिक्कत कब होती है?
सर्वे में अलग-अलग शहरों के करीब 3,384 तलाकशुदा लोगों ने बताया कि पहली शादी का असर कभी-कभी नए रिश्ते की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है.

मुंबई के 37 वर्षीय आदित्य ने सर्वे में कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे नए पार्टनर के साथ सिर्फ रिश्ता नहीं, बल्कि उसकी पिछली शादी से आई उम्मीदों से भी समझौता करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: