scorecardresearch

पहले दामाद, अब बहनोई... गजब है इस महिला की प्रेम कहानी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद के साथ फरार हुई महिला एक बार फिर चर्चा में है. अनीता उर्फ अपना देवी नाम की इस महिला पर बहनोई के साथ भागने का आरोप लगा है. ये आरोप उस दामाद राहुल ने ही लगाया है, जिसके साथ महिला पिछले साल भागी थी. राहुल का आरोप है कि अपना देवी 2 लाख कैश और ज्वैलरी लेकर अपने बहनोई के साथ भाग गई है. हालांकि अभी तक पुलिस ने राहुल की शिकायत दर्ज नहीं की है.

Aligarh Woman Controversial Affair Aligarh Woman Controversial Affair

अलीगढ़ के बहुचर्चित सास अनीता उर्फ अपना देवी और दामाद राहुल की प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया है. पहले पति को छोड़ने वाली अपना देवी अब दामाद राहुल को भी छोड़ दिया है. अपना देवी अब अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. राहुल और अपना देवी दोनों बिहार के सीतामढ़ी के उसरैना में एक साथ रहते थे. राहुल ने अलीगढ़ पुलिस को शिकायत दी कि अपना देवी 2 लाख रुपए कैश और जेवरात लेकर फरार हो गई है. पुलिस ने मामला बिहार का बताकर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया.

पति छोड़ बहनोई के साथ फरार हुई महिला-
राहुल ने पुलिस को शिकायत दी है कि दादों के भवानपुर गांव की अपना देवी अपने बहनोई देवेंद्र के साथ फरार हो गई है. वह अपने साथ 2 लाख रुपए कैश और ज्वैलरी लेकर गई है. अलीगढ़ पुलिस ने राहुल की शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया, क्योंकि उनका कहना है कि घटना स्थल बिहार का है. फिलहाल राहुल अपनी शिकायत लेकर इधर से उधर घूम रहा है.

पहले पति छोड़ दामाद के साथ भागी थी महिला-
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था, जहां शादी से ठीक पहले सास ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी. 16 अप्रैल 2025 को युवती की शादी तय थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मां ने दामाद को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों मिलकर लाखों की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे. इस घटना से लड़की के परिवार में हड़कंप मच गया था. परिजनों ने मडराक थाने में तहरीर दी थी.

दामाद के साथ रहने लगी महिला-
परिवार ने पुलिस में जब मामला दर्ज कराया तो पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई, वहां पर अपना देवी राहुल के साथ जाने की जिद में अड़ी रही. क्योंकि दोनों ही बालिग थे. इसलिए पुलिस को मजबूरन अपना देवी को राहुल के साथ भेजना पड़ा. अपना देवी के सामने उसके छोटे बच्चे रोते रहे. लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा. राहुल अपना देवी को लेकर बिहार के सीतामढ़ी जिले के उसरैना गांव में रहने लगा और वहां पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करने लगा.

(शिवम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: