scorecardresearch

How To Grow Aloe Vera: बड़े काम का है एलोवेरा, जानें घर पर कैसे लगाएं इसका पौधा और क्या है देखभाल का तरीका?

Aloe Vera Farming Tips: एलोवेरा का इस्तेमाल चिकित्सा से लेकर कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट में किया जाता है. यह हमारी स्किन और बालों के लिए काफी लाभदायक होता है. बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल महंगा होने के साथ उसमें केमिकल भी होता है. ऐसे में हम आपको घर में एलोवेरा का पौधा का लगाने का टिप्स बता रहे हैं. एलोवेरा का पौधा देखने में तो अच्छा लगता ही है, यह हमेशा फ्रेश एलोवेरा जेल भी देता है. 

Advertisement
Aloe Vera Farming Tips Aloe Vera Farming Tips

How To Grow Aloe Vera Plant at Home: एलोवेरा के पौधे में औषधीय गुण पाए जाते हैं. एलोवेरा का इस्तेमाल चिकित्सा से लेकर कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट को बनाने में किया जाता है. एलोवेरा की डिमांड घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक में हमेशा रहती है. एलोवेरा हमारी स्किन और बालों के लिए काफी लाभदायक होता है. बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल महंगा होने के साथ उसमें केमिकल भी होता है. ऐसे में हम आपको घर में एलोवेरा का पौधा का लगाने का टिप्स बता रहे हैं. एलोवेरा का पौधा देखने में तो अच्छा लगता ही है, यह हमेशा फ्रेश एलोवेरा जेल भी देता है. 

किस समय लगाएं एलोवेरा का पौधा
एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा समय फरवरी से अक्टूबर-नवंबर तक होता है. एलोवेरा की वैसे तो कई प्रजातियां हैं, लेकिन इसमें इंडिगो प्रजाति सबसे खास है. इसी प्रजाति के अधिकतर एलोवेरा के पौधे लोगों के घरों में देखने को मिलते हैं. एलोवेरा बार्बाडेन्सीस प्रजाति भी लोकप्रिय है. बार्बाडेन्सीस की पत्तियां बड़ी होती हैं, जिससे इसमें से अधिक एलोवेरा जेल निकलता है. 

कैसी होनी चाहिए एलोवेरा का पौधा लगाने के लिए मिट्टी 
एलोवेरा का पौधा यदि आप अपने घर की छत, आंगन या गार्डन में लगाना चाह रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसके लिए हल्की और जल्दी सूखने वाली मिट्टी चाहिए. आप मिट्टी में थोड़ी बालू वाली मिट्टी और खाद मिलाएं. आपको मालूम हो कि मिट्टी में बालू मिलाने से पौधे में पानी नहीं रुकता और खाद से पौधा बहुत जल्दी बढ़ता है. 

ऐसे लगाएं एलोवेरा का पौधा
आप एलोवेरा का पौधा घर में लगाने के लिए एलोवेरा का हरी पत्तियों वाला छोटा पौधा चुनें. आपको इसको गमला लगाने के लिए ऐसा गमला चुनें जिसके नीचे छेद ताकि एलोवेरा के पौधे की जड़ों में पानी जमा न हो पाए. पौधे और गमले का चुनाव करने के बाद अब आप गमले में मिट्टी भरें. इसके बाद गमले की मिट्टी में बीच में गड्ढा बनाकर एलोवेरा का पौधा सीधा लगाएं. इसके बाद एलोवेरा के पौधे की जड़ों पर मिट्टी भर दें और पानी दें. 

एलोवेरा के पौधे का ऐसे करें देखभाल 
आपको मालूम हो कि एलोवेरा का पौधा गमले में लगाने के बाद उसकी अच्छी तरह से देखभाल करना भी जरूरी होता है. एलोवेरा के पौधे को आप धूम में रख सकते हैं लेकिन ध्यान रखें अधिक तेज धूप से एलोवेरा की पत्तियां जल सकती हैं.एलोवेरा के पौधे में हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं होती है. आप गर्मी के दिनों में 5 से 10 दिनों में और ठंड के मौसम में 15 से 20 दिनों में पौधे में पानी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि जब एलोवेरा के पौधे की मिट्टी सूखी दिखे तभी पानी डालें. एलोवेरा के पौधे में हर दो से तीन महीने में थोड़ा सा खाद जरूर डालें. इससे पौधे का विकास तेजी से होगा.