Alum Benefits for Skin
Alum Benefits for Skin
लोग अपने चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. हम आज स्किन के लिए फिटकरी के फायदे बता रहे हैं. फिटकरी एक नैचुरल मिनरल है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है. फिटकरी कई स्किन प्रॉब्लम्स में फायदेमंद साबित होती है. यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां हैं तो आप फिटकरी से इन्हें दूर कर सकते हैं.
आपको मालूम हो कि फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और स्किन टाइटनिंग गुण हमारी स्किन यानी त्वचा को साफ करने के साथ दाग-धब्बों और झाइयों को दूर करने में मदद करते हैं. इसके अलावा फिटकरी स्किन को टाइट करने और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद करती है. फिटकरी हमारी स्किन की ऊपरी परत को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करती है, नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ाती है और एक समान रंगत देती है. फिटकरी डेड स्किन सेल्स हटाकर त्वचा को फ्रेश लुक देती है. फिटकरी के नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन इवन होता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो नजर आता है.
दाग-धब्बे और झाइयां हटाने के लिए ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल
1. फिटकरी और गुलाब जल
आप चेहरे पर से झाइयों को हटाने के लिए फिटकरी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद इसे गुलाब जल में अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. फिर धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें. इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें. आपको मालूम हो कि यह उपाय पिगमेंटेशन के निशानों को हल्का करने में मदद करता है, जिससे चेहरे की रंगत एक समान हो जाती है.
2. फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी
चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां को दूर करने के लिए फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले फिटकरी पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए इसी तरह छोड़ दें. सप्ताह में एक बार इस पेस्ट को लगाने से दाग-धब्बे और झाइयां दूर हो जाएंगी.
3. फिटकरी और नारियल तेल
यदि आप की त्वचा रूखी है तो आपको फिटकरी को नारियल तेल में मिलाकर स्किन पर लगाना चाहिए. फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक इसे इसी तरह लगे रहने दें और फिर पानी से धो लें. ऐसा कुछ दिन करने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी.
4. फिटकरी और आलू
चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां को दूर करने के लिए आप फिटकरी और आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले फिटकरी पाउडर को आलू के रस में अच्छी तरह से मिलना होगा. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाना होगा. फिटकरी और आलू का यह मिश्रण ब्लैकहेड्स हटाने में भी मदद करता है.
5. ऑयली स्किन का समाधान फिटकरी
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो फिटकरी आपके लिए बेस्ट उपाय है. फिटकरी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करती है. इससे मुंहासे कम होते हैं और चेहरा चमक जाता है. चेहरा फ्रेश और ऑयल-फ्री रहता है.
6. फिटकरी एजिंग साइन को करे कम
आपको मालूम हो कि बढ़ती उम्र के साथ स्किन की टाइटनेस कम होने लगती है, लेकिन फिटकरी इसमें काफी मददगार है. फिटकरी स्किन को टाइट करने में मदद करती है. फिटकरी स्किन को इलास्टिसिटी बनाए रखती है और झुर्रियों को कम करती है. फिटकरी के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे स्किन जवां, टाइट और फ्रेश नजर आती है.