Amroha News
Amroha News
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है. 3 बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली. तीनों बहनों ने अग्नि के सात फेरे भी लिये. इतना ही नहीं, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो खूब वायरल हुआ. हर कोई इस अनोखी शादी की चर्चा कर रहा है. ज्यादातर लोग इसका विरोध कर रहे हैं.
3 बहनों ने की एक युवक से शादी-
हसनपुर के धोरिया गांव के किसान रमेश का 3 बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष हैं. कुछ दिन पहले ही तीनों बहनों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम का अकाउंट बनाया है. अब तक इन्होंने कुल 27 वीडियो पोस्ट किए हैं. लेकिन इनके फॉलोअर्स लाखों में हैं. बुधवार को इस अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया. जिसमें तीनों बहनें एक युवक के साथ शादी कर रही है. मांग में सिंदूर भरने और अग्नि के सात फेरे ले रही हैं. इस वीडियो को जैसे ही पोस्ट किया, ये वायरल हो रहा है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे. ज्यादातर यूजर्स ने इसपर सवाल उठाया.
मंदिर के पुजारी का शादी से इनकार-
ये वीडियो चामुंडा मंदिर का बताया जा रहा है. लेकिन मंदिर के पुजारियों ने ऐसी किसी भी शादी से इनकार कर दिया है. जबकि नगर पालिका के चेयरमैन भी इन तीनों बहनों के साथ वीडियो में दिख रहे हैं. इस वीडियो में कुछ महिलाएं भी हैं, जो सात फेरे के समय मौजूद हैं.
हिंदू संगठनों में गुस्सा-
फिलहाल मंदिर में इस कृत्य को लेकर हिन्दू संगठनों में उबाल है. सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध हो रहा है. हालांकि कुछ लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं. इसके बाद भी चारों ने रील बनाकर इस शादी की पुष्टि करने के लिए वीडियो बनाया. फिलहाल अभी तीनों लड़कियां और युवक मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: