Groom
Groom
उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की की शादी होने वाली थी. सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी. बारात का इंतजार था. लेकिन ऐसी बारात आई कि हंगामा खड़ा हो गया. वैंक्वेट हॉल में 2 बारात पहुंच गई. एक दुल्हन के लिए 2 दूल्हे बारात लेकर आ गए. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा. दुल्हन पक्ष ने देर नहीं की और फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी. जब पुलिस आई और बातचीत हुई, तब समझ आया कि मामला क्या है? आखिरकार एक दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा. जबकि दूसरे दूल्हे से दुल्हन का निकाह हुआ. इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है.
एक दुल्हन, 2 दूल्हे-
अमरोहा कोतवाली इलाके के कैलसा बाई पास पर बने बैंक्वेट हॉल में रविवार को दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत की तैयारी में था. चारों तरफ खुशी का माहौल था. अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. दरअसल बैंक्वेट हॉल में 2 बारात आई गई थी. दुल्हन पक्ष और 2 बारात के बीच तनाव बढ़ने लगा. जब तनाव बढ़ने लगा तो लड़की पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस भी एक दुल्हन और 2 दूल्हे को देखकर हैरान रह गई.
लड़की की पहले दूल्हे से तय हुई थी शादी-
पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की तो पता चला कि लड़की का रिश्ता मुरादाबाद के रहने वाले दूल्हे के साथ पक्की तय हुआ था. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई. लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से कार्ड बांटे जा चुके थे और दोनों पक्षों की तैयारियां पूरी थी. लेकिन दुल्हन पक्ष ने अपने रिश्तेदार मुरादाबाद के दूल्हे के साथ निकाह ना करने की ठान ली.
दूसरे लड़के से भी तय हो गई लड़की की शादी-
इसके बाद लड़की वालों ने संभल के दूल्हे के साथ रिश्ता तय कर दिया. ये शादी भी उसी तारीख को तय की गई, जिस दिन मुरादाबाद वाले लड़के के साथ शादी होनी थी. अब एक लड़की की शादी 2 लड़कों से एक दिन के लिए तय थी. मुरादाबाद वाला दूल्हा बारात लेकर पहुंचा और संभल वाला दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा. इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी. जब मामला बिगड़ने लगा तो दुल्हन पक्ष ने पुलिस बुला ली.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने तीनों पक्षों से बातचीत की. इसके बाद संभल वाले दूल्हे से दुल्हन का निकाह कराया गया. जब निकाह हो गया तो पुलिस थाने लौटी. उधर, मुरादाबाद वाले दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा. इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि इस शादी की चर्चा खूब हो रही है.
(बीएस आर्य की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: