Valentine’s Day Gift
Valentine’s Day Gift
Valentine’s Day Gift: वैलेंटाइन डे से पहले Apple ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कई प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव डिस्काउंट शुरू कर दिए हैं. इन ऑफर्स में iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro, iPad, AirPods और Apple Watch जैसे डिवाइसेस शामिल हैं. हालांकि Apple ने सीधे दाम कम नहीं किए हैं, बल्कि बैंक कार्ड्स के जरिए इंस्टेंट कैशबैक का रास्ता अपनाया है. ये ऑफर्स फिलहाल Apple India की वेबसाइट पर लाइव हैं.
MacBook Air M4 पर फायदा
लैपटॉप की बात करें तो Apple MacBook Air M4 पर सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है. 13-इंच MacBook Air M4, जिसे भारत में 99,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब 10,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक के साथ 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. Apple के मुताबिक यह कैशबैक चेक आउट के समय अपने आप लागू हो जाता है, जिससे ग्राहक को फाइनल कीमत पहले ही दिख जाती है. यह ऑफर ICICI, Axis और American Express कार्ड्स पर मान्य है.
इसके अलावा MacBook Pro पर भी 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. 14-इंच MacBook Pro (M4 चिप) जिसकी कीमत 1,69,900 रुपये है, अब 1,59,900 रुपये में मिल सकता है. वहीं 16-इंच MacBook Pro (M4 Pro चिप) की प्रभावी कीमत 2,39,900 रुपये हो जाती है, जो पहले 2,49,900 रुपये थी.
स्टोर के बाहर ज्यादा सस्ते मिलेंगे फोन
बता दें कि, अगर ग्राहक सस्ता विकल्प ढूंढ रहे हैं तो Apple के स्टोर के बाहर बेहतर डील मिल सकती है. विजय सेल्स जैसे रिटेल स्टोर्स MacBook Air M4 पर ज्यादा छूट दे रहे हैं. 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट वहां 89,990 रुपये में लिस्ट है. इसके अलावा ICICI और Axis बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे कीमत करीब 84,990 रुपये तक आ जाती है. यह डील Apple की आधिकारिक वेबसाइट से कहीं ज्यादा फायदेमंद है. हालांकि MacBook Pro पर फिलहाल ऐसी अतिरिक्त छूट उपलब्ध नहीं है.
iPhone 17 सीरीज पर कैशबैक
वहीं स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है. iPhone 17 की MRP 82,900 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 77,900 रुपये रह जाती है. इसके अलावा iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. हालांकि, कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ इससे बेहतर डील मिल सकती है, इसलिए खरीदने से पहले तुलना करना जरूरी है.
Apple Watch, AirPods और iPad पर भी छूट
वैलेंटाइन डे ऑफर्स सिर्फ फोन और लैपटॉप तक सीमित नहीं हैं. Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. ऑडियो प्रोडक्ट्स में AirPods Pro (तीसरी पीढ़ी) और AirPods 4 पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक उपलब्ध है.
टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. नए iPad Air (11-इंच और 13-इंच) मॉडल्स पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं स्टैंडर्ड iPad और iPad mini पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.
ये भी पढ़ें: