2 Liter Water In 7 Kilogram Coconut
2 Liter Water In 7 Kilogram Coconut
सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा किसी इंसान या जानवर की नहीं बल्कि एक नारियल की हो रही है. वायरल वीडियो में एक ऐसा नारियल दिखाई दे रहा है जिसे लोग 'बाहुबली नारियल' कह रहे हैं. दावा है कि इसका वजन 7 किलो से ज्यादा है और इसमें 2 लीटर से अधिक पानी भरा हुआ है.
आमतौर पर बाजार में मिलने वाले नारियल का वजन कुछ सौ ग्राम से लेकर 1-2 किलो तक होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नारियल का आकार देखकर हर कोई चौंक गया. वीडियो में एक नारियल विक्रेता बड़े आराम से इस विशाल नारियल को छीलता हुआ दिखाई देता है. नारियल इतना बड़ा है कि पहली नजर में यह सामान्य नारियल जैसा लगता ही नहीं.
छीलते ही बाहर आने लगा पानी
वीडियो में जैसे ही दुकानदार नारियल की ऊपरी परत हटाता है, उसमें से पानी निकलने लगता है. दावा किया जा रहा है कि इस नारियल में 2 लीटर से ज्यादा पानी मौजूद है. इतनी मात्रा में पानी देखकर खुद दुकानदार भी हैरान नजर आता है. लोग मजाक में कह रहे हैं कि एक नारियल से पूरे परिवार की प्यास बुझ सकती है.
2 लीटर से ज्यादा पानी का किया जा रहा दावा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'bokaro_wholesale_coconut' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे पसंद कर चुके हैं. हालांकि वीडियो में नारियल के वजन और पानी की मात्रा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: