scorecardresearch

चेहरे पर रोजाना करें आइस क्यूब से मसाज, मिनटों में मिलेगी ग्लोइंग स्किन और सूजन से राहत!

चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन कम होती है. सुबह उठने के बाद अगर चेहरा फूला हुआ लगे, तो बर्फ लगाने से काफी राहत मिलती है. इससे चेहरा ताजा और हल्का महसूस होता है.

beauty benefits of rubbing ice on the face beauty benefits of rubbing ice on the face

आजकल स्किनकेयर में एक बहुत आसान और सस्ता तरीका खूब ट्रेंड में है. कई लोग और सेलिब्रिटीज भी चेहरे पर बर्फ लगाने की सलाह दे रहे हैं. इसे आइस थेरेपी कहा जाता है. कहा जाता है कि यह तरीका बहुत पुराना है और त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है. अगर सही तरीके से किया जाए तो यह आपकी स्किन को जल्दी फ्रेश और ग्लोइंग बना सकता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं घर पर आइस थेरेपी कैसे ले सकते हैं और इसका सही तरीका क्या है.

आइस थेरेपी के फायदे
सूजन और पफीनेस कम करता है

चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन कम होती है. सुबह उठने के बाद अगर चेहरा फूला हुआ लगे, तो बर्फ लगाने से काफी राहत मिलती है. इससे चेहरा ताजा और हल्का महसूस होता है.

आंखों के नीचे सूजन घटाता है
अगर आंखों के नीचे सूजन या डार्क सर्कल नजर आते हैं, तो बर्फ मदद कर सकती है. हल्के हाथ से बर्फ लगाने से वहां जमा पानी कम होता है. इससे आंखों के नीचे का हिस्सा थोड़ा टाइट और बेहतर दिखता है.

स्किन में ग्लो लाता है
बर्फ लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे चेहरा ज्यादा चमकदार और साफ दिखता है. कई लोग मेकअप से पहले भी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्किन स्मूद लगे.

हर किसी के लिए आसान तरीका
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई खर्च नहीं होता. बस फ्रीजर से बर्फ निकालें और इस्तेमाल करें. इसलिए यह हर किसी के लिए आसान और किफायती तरीका है.

इन बातों का रखें ध्यान
बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाएं. हमेशा उसे पतले कपड़े में लपेटकर लगाएं. ज्यादा देर तक एक जगह पर न रखें, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है. बर्फ लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन ड्राई न हो.

ये भी पढ़ें: