scorecardresearch

Bee Hive Removal Tips: घर में मधुमक्खियों और ततैया ने मचा रखा है आतंक... तो तुरंत करें ये काम... छत्ता का नहीं रहेगा नामोनिशान... भाग जाएंगी मधुमक्खियां

Madhumakkhi ka Chatta Kaise Hataye: गर्मी और बारिश के मौसम में कई बार घर की बालकनी, छत के छज्जे, खिड़की या घर के किसी कोने में पीली ततैया और मधुमक्खियां अपना छत्ता बना देती हैं. ऐसे में मधुमक्खियों के डंक मारने का डर बना रहता है. यदि आप मधुमक्खियों का छत्ता हटाना चाह रहे हैं, आप चाह रहे हैं कि ततैया और मधुमक्खियां कभी आपके घर के पास न आएं तो हम कुछ उपाय बता रहे हैं. 

Bee Hive Removal Tips Bee Hive Removal Tips

गर्मी और बारिश के मौसम में कई बार घर की बालकनी, छत के छज्जे, खिड़की या घर के किसी कोने में पीली ततैया और मधुमक्खियां अपना छत्ता बना देती हैं. छत्ते के बाहर कुछ मधुमक्खी रहती हैं तो छत्ते के अंदर ढेर सारी मधुमक्खियां अपना डेरा जमाए रहती हैं. ऐसे में मधुमक्खियों के डंक मारने का हमेशा डर बना रहता है.

यदि आप मधुमक्खियों का छत्ता हटाना चाह रहे हैं, आप चाह रहे हैं कि ततैया और मधुमक्खियां कभी आपके घर के पास न आएं तो हम कुछ उपाय बता रहे हैं. इन उपायों को आजमाकर आप मधुमक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं. आपको मालूम हो कि मधुमक्खियों को यदि खतरा महसूस होता है तो वह झुंड में हमला कर सकती हैं. ऐसे में इन्हें हटाने से पहले विशेष सावधानी बरतनी होती है. 

मधुमक्खियों को भगाने और छत्ता हटाने के टिप्स
1. रात के समय हटाएं मधुमक्खियों का छत्ता: आप हमेशा मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के लिए रात के समय का चुनाव करें क्योंकि रात में मधुमक्खियां शांत होती हैं और उड़ान भी कम भरती हैं. 

2. धुआं का करें इस्तेमाल: आप मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के लिए धुआं का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि पुराने समय से गांवों में पेड़ के पत्तों या लकड़ी के धीमे धुएं का इस्तेमाल कर मधुमक्खियों को शांत किया जाता है. धुआं छत्ते के पास पहुंचते ही मधुमक्खियां सुस्त पड़ने लगती हैं और कुछ समय के लिए उड़ना बंद कर देती हैं. ऐसे में इस समय छत्ता हटाना आसान हो जाता है और डंक मारने का खतरा भी कम रहता है.

3. नीम के पत्तों और कपूर का इस्तेमाल: आप मधुमक्खियों को भगाने के लिए नीम के पत्तों और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बहुत ही कारगर माना जाता है. मधुमक्खियां तेज गंध वाली चीजों से दूरी रहती हैं. नीम का धुआं या कपूर जलाने से छत्ते के पास की हवा में एक ऐसी गंध फैलती है, जिससे मधुमक्खियां परेशान होकर धीरे-धीरे उस स्थान को छोड़ने लगती हैं. कुछ लोग स्प्रे बोतल में नींबू पानी और थोड़ा सा सिरका मिलाकर भी उस जगह पर छिड़काव करते हैं, जिससे मधुमक्खियों का आना कम हो जाता है. हालांकि इन उपायों को करते समय चेहरे और शरीर को ढककर रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.

4. शरीर को पूरी तरह ढककर ही छत्ते के पास जाएं: मधुमक्खियों का छत्ता हटाने के लिए हमेशा शरीर को पूरी तरह ढककर ही जाएं. यदि छत्ता बहुत अधिक बड़ा हो या मधुमक्खियों की संख्या काफी हो तो खुद से छत्ता हटाने की कोशिश न करें. आप छत्ता हटाने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं. 

5. पुदीने के तेल और साबुन वाली पानी का स्प्रे: मधुमक्खियों और ततैया का छत्ता हटाने के लिए पानी और पुदीने के तेल को या फिर साबुन वाली पानी को छत्ते पर स्प्रे कर सकते हैं. इसकी महक से ततैया और मधुमक्खियां भाग जाती हैं. उस जगह पर फिर कभी नहीं आती हैं. 

6. पेट्रोल और बाल्टी का इस्तेमाल: आप मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए बाल्टी और पेट्रोल का इस्तेमाल करके भगा सकते हैं. इसके लिए आपको बाल्टी में थोड़ा पेट्रोल लेना होगा. इसके बाद पेट्रोल वाली बाल्टी को मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर रख दें. एक-एक करके मधुमक्खियां पेट्रोल में गिरने लगेंगी और मर जाएंगी. इसके बाद बाल्टी को सीलिंग से हटाए बिना ही किसी कार्डबोर्ड को लेकर छत्ते को छुड़ाएं. ऐसा करने पर छत्ता छूटकर पेट्रोल की बाल्टी में ही गिर जाएगा. 

7. विनेगर और पानी का इस्तेमाल: मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए विनेगर और पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. स्प्रे बोतल में पानी और विनेगर को मिक्स करके डाल लें. इसके बाद इस मिश्रण को छत्ते पर छिड़क दें. ऐसा करने से मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर भागने लगेंगी.
 
8. दालचीनी का उपयोग: मधुमक्खी का छत्ता हटाने में दालचीनी भी मददगार हो सकती है. दालचीनी का टुकड़ा लें और उसे मधुमक्खी के छत्ते के आस-पास जलाकर रख दें. इससे मधुमक्खी छत्ते से निकलकर भाग जाएंगी. मधुमक्खी को दालचीनी की गंध अच्छी नहीं लगती है.