Begusarai unique protest
Begusarai unique protest
बिहार के बेगूसराय में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क के गड्ढे का नाम मंत्री गिरिराज सिंह कुंड और भाजपा विधायक कुंदन कुमार कुंड, पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुंड नामा करण कर दिया. इतना ही नहीं, लोगों ने तस्वीर लगी तख्तियों पर गिरिराज कुंड और कुंदन कुंड लिखकर सड़क किनारे बोर्ड के रुप में लगा दिया है. अब इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विरोध का अनोखा तरीका-
दरअसल वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की पर्रा पंचायत में पर्रा-सरौंजा पथ की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को यह अनोखे तरीके से विरोध जताया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बने चुनिंदा गड्ढों का नाम विधायक कुंदन कुमार, सांसद गिरिराज सिंह के नाम पर रख दिया. ग्रामीणों ने इन गड्ढों को कुंदन कुमार कुंड, गिरिराज सिंह कुंड नाम दिया. ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध की क्षेत्र में चर्चा हो रही है.
वायरल हो रहा वीडियो-
अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग हाथ में गिरिराज सिंह और विधायक कुंदन कुमार की तस्वीर लगी और गिरिराज कुंड और कुंदन कुंड लिखा हुआ है. युवक हाथ में तख्तियां लेकर अलग-अलग गड्ढों पर जाकर इसका नामकरण कर रहे हैं.
जल्द सड़क निर्माण नहीं तो आंदोलन होगा-
साथ ही कहा जा रहा है कि अगर जल्द इस सड़क को नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा. फिलहाल इस गड्ढे कुंड का नाम सांसद गिरिराज सिंह के नाम पर और विधायक कुंदन कुमार के नाम पर रखा जा रहा है. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सरौंजा पथ कई दशकों से जर्जर स्थिति में था. बीच में सड़क बनाया गया, लेकिन वर्ष 2020 में कुंदन सिंह के विधायक बनने के बाद पिछले छह वर्षों से सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई.
इसके कारण सड़क फिर से बदहाल हो गई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पर्रा पंचायत को मॉडल पंचायत कहा जाता है, लेकिन यहां सड़क की स्थिति ऐसी है कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क. बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: