scorecardresearch

रोज रात को सोने से पहले नाभि में लगाएं दो बूंद ये तेल, नहीं होंगी कोई बीमारी, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा!

Best oils to apply on the navel: जैतून के तेल (Olive Oil) में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. तो चलिए आपको बताते हैं ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में.

नाभि में लगाने के लिए सबसे बढ़िया तेल नाभि में लगाने के लिए सबसे बढ़िया तेल

Oil in Navel Benefits: नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है, शरीर की हजारों नसें नाभि से जुड़ी होती हैं. यही कारण है कि, हमारी दादी-नानी के समय से रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाने की सलाह दिया जाता है. हालांकि, आमतौर लोग नाभि पर नारियल तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज हम आपको जिस तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, वह किसी संजीवनी से कम नहीं है.

हम बात कर रहे हैं जैतून के तेल (Olive Oil) के बारे में. ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. तो चलिए आपको बताते हैं ऑलिव ऑयल के फायदों के बारे में.
 

नाभि में जैतून का तेल लगाने के फायदे

  • जिन लोगों को अक्सर पेट दर्द, गैस या अपच जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए जैतून का तेल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है.
  • इससे मल त्याग में सुधार होता है. यह न केवल कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है.
  • ऑलिव ऑयल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट से जुड़े खतरों को कम करने में भी काफी मदद कर सकता है.
  • नाभि में ऑलिव ऑयल लगाने से गैस की समस्या से राहत मिलती है.
  • पेट पर तेल से मालिश करने से तंत्रिका तंत्र शांत होता है. इससे दिन भर का शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
  • जैतून का तेल मासिक धर्म के दौरान पेट के गंभीर दर्द को कम करने में कारगर है.


नाभि में जैतून का तेल लगाने का सही तरीका
रात को सोने से पहले पेट को अच्छी तरह से धो लें. अब नाभि पर शुद्ध जैतून के तेल की दो से तीन बूंदें लगाएं और धीरे-धीरे पांच मिनट तक मालिश करें.

सरसों का तेल (Mustard Oil)
जैतून के तेल के अलावा आप सरसों का तेल भी लगा सकते हैं. यह त्वचा में गर्माहट पैदा करता है और रक्त संचार बढ़ाता है. कुछ लोग पेट में भारीपन या जकड़न महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह संवेदनशील त्वचा में जलन पैदा कर सकता है. इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें और इसे किसी हल्के तेल में मिलाकर ही लगाएं.

ये भी पढ़ें: