AI Generated Image
AI Generated Image
आज के समय में माता-पिता अपने बच्चों को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ खुशी ही न दे, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बन सके. अगर आपका बेटा या बेटी कॉलेज जाते हैं, कोचिंग, ट्यूशन या आसपास के कामों के लिए रोज बाहर निकलते हैं, तो लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनकी रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है. इसी वजह से मौजूदा नियमों के अनुसार इन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती. साथ ही पेट्रोल का खर्च भी बचता है, जिससे यह परिवार के बजट पर कम असर डालते हैं.
अगर आप हल्का, कॉम्पैक्ट और आसान हैंडलिंग वाला स्कूटर तलाश रहे हैं, तो Yulu Wynn के बारे में सोच सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 55,555 रुपए है. इसमें स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 68 किलोमीटर तक चल सकता है.
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप बेहतर डिजाइन के साथ अच्छी रेंज चाहते हैं, तो Deltic Costa भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 49,868 रुपए है. इसमें लीड-एसिड और लिथियम-आयन बैटरी दोनों का विकल्प मिलता है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 70 किलोमीटर तक चल सकता है. इसकी टॉप स्पीड भी 25 किमी प्रति घंटा से कम है.
अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Komaki X-One पर नजर डाल सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 35 हजार रुपए है. इसमें ग्राफिन बैटरी दी गई है और यह एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकता है. हल्का वजन और आसान हैंडलिंग इसे नए राइडर्स के लिए भी सुविधाजनक बनाती है.
बच्चे के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले सिर्फ कीमत ही न देखें. बैटरी की वारंटी, सर्विस सेंटर, चार्जिंग प्वाइंट और स्पेयर पार्ट्स की जानकारी भी जरूर लें. साथ ही बच्चे को हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सेफ तरीके से स्कूटर चलाने की सलाह दें.