गर्मियों के लिए बेस्ट हैं इन 5 तरह के आटों की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर और मिलेंगे कई फायदे (Photo- Getty Image)
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं इन 5 तरह के आटों की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर और मिलेंगे कई फायदे (Photo- Getty Image)
Best Roti for Summer: भारतीय घरों में रोटी खाने का अहम हिस्सा है, हालांकि, गर्मी के मौसम में खाने का खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि आप क्या खा रहे हैं इसका असर आपके सेहत और डाइजेशन पर पड़ता है. ऐसे में रोटी हर तरह के मौसम में फायदेमंद नहीं होती. गर्मियों की तपिश में शरीर को अंदर से ठंडा और हल्का रखने के लिए सही अनाज का चुनाव करना बहुत जरूरी है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आटे की रोटियों के बारे में बताएंगे जो डाइजेशन को बेहतर रखने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे.
जौ की रोटी
गर्मी के मौसम में जौ की रोटी सबसे बेहतर मानी जाती है. इसकी रोटी पेट और शरीर को ठंडक देती है साथ ही इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो पेट में पानी की कमी नहीं होती है.
चावल के आटे की रोटी
गर्मियों में चावल के आटे की रोटी को भी अच्छा माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक देती है और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी मदद करती है.
चने के आटा या सत्तू
सत्तू असल में भुने हुए चने का आटा ही है, यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. यही कारण है कि गर्मियों में 'सत्तू' का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है.
मल्टीग्रेन रोटी
मल्टीग्रेन रोटी में कई तरह के आटे जैसे गेहूं, ज्वार, रागी और बेसन मिलाए जाते हैं. इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है.
गेहूं की रोटी
गेहूं की रोटी से बॉडी को एनर्जी मिलती है. साथ ही ये पोषण से भरपूर होती है. इसलिए इसे भी रोजाना खाया जा सकता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, तो बीच-बीच में दूसरे अनाज की रोटी को भी आप डाइट में शामिल कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: