scorecardresearch

MP: भोपाल में 103 साल के शख्स ने 49 साल की महिला से किया निकाह, बोले- अकेला हो गया था

भोपाल के एक शख्स ने 103 साल की उम्र में निकाह कर एक बार फिर दुनिया बसा ली है. हबीब नजर की दुल्हन फिरोज जहां की उम्र 49 साल है. यह निकाह पिछले साल हुआ था.

Advertisement
हबीब नज़र हबीब नज़र

एमपी की राजधानी भोपाल में इन दिनों एक अनोखे निकाह की खूब चर्चा है. दरअसल, यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह निकाह अनोखा इसलिए है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल.

वीडियो हुआ वायरल
भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नज़र ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फ़िरोज़ जहां से निकाह किया है. यह निकाह पिछले साल हुआ था लेकिन किसी ने रविवार को सोशल मिडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया. हबीब नज़र की यह तीसरी शादी है. वायरल वीडियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौट रहे हैं. वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाइयां दे रहे हैं. हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

103 साल की उम्र में तीसरा निकाह
भोपाल के इतवारा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नज़र का पहला निकाह नासिक में हुआ था और दूसरा निकाह लखनऊ. कुछ समय पहले जब दूसरी पत्नी का इंतकाल हुआ तो हबीब नज़र को अकेलापन सताने लगा और उन्होंने निकाह करने का फैसला किया. फ़िरोज़ जहां के रूप में उन्हें नई हमसफ़र मिली जो खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली थी. फिरोज जहां के मुताबिक वो इस निकाह के इसलिए मान गई क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था.

(भोपाल से रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट)