scorecardresearch

कार में घुसा 7 फीट का अजगर, गाड़ी को करना पड़ा उल्टा

भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार में अजगर घुस गया. अजगर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. गाड़ी से 7 फीट का अजगर निकला.

Advertisement
Bhopal news Bhopal news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सूरज नगर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक करीब 7 फीट लंबा अजगर एक कार में घुस गया. अल्टो 800 कार के अंदर घुसा अजगर गाड़ी के निचले हिस्से में चेसिस के अंदर जाकर छिप गया था. गाड़ी में अजगर की जानकारी होने के बाद कार मालिक के होश उड़ गए. अजगर को देखने के लिए मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. अजगर को देखकर हर कोई डर गया.

कार की चेसिस में घुस गया अजगर-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर कार के अंदर नीचे चेसिस में घुसकर छिप गया था, जिसके चलते उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने सर्प विशेषज्ञ मिथुन बकोदिया को सूचना देकर बुलाया. इसके बाद सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और अजगर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

7 फीट लंबे अजगर को निकाला गया-
वन विभाग की टीम को अजगर को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. कार के निचले हिस्से में छिपे अजगर तक पहुंचना आसान नहीं था. इसके लिए कार को पलटना पड़ा. आखिरकार कार को उल्टा कर अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. सर्प विपशेषज्ञ की ये कोशिश रंग लाई. हालांकि इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी प्रयासों के बाद सर्प विशेषज्ञ मिथुन बकोदिया ने करीब 7 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

हर तरफ हो रही कार में अजगर की चर्चा-
अजगर के रेस्क्यू होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. कुछ समय तक सूरज नगर चौराहे पर इस घटना को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी रही. राहगीरों की मदद से सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली.

कार के अंदर चेसिस में छिपे अजगर के रेस्क्यू का यह घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

ये भी पढ़ें: