scorecardresearch

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस, RPF ने ऐसे दबोचा

ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को आरपीएफ ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी तालाब में कूद गया और करीब पांच घंटे तक पानी के भीतर छिपा रहा.

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर 5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर
हाइलाइट्स
  • 5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर

  • फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी

ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को आरपीएफ ने सिहोरा स्टेशन के पास एक तालाब से बेहद पर बेहद नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने तालाब में खुद को पांच घंटे तक तालाब में छिपाकर रखा और कमल की डंडी से सांस लेता रहा. लेकिन आरपीएफ जवानों के धैर्य और मेहनत ने आखिरकार उसे पकड़ लिया.

तालाब में जाकर छिप गया...
दरअसल, तड़के मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने सिहोरा रेलवे स्टेशन पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. लेकिन घेराबंदी के बीच वह जवानों को चकमा देकर रेलवे ट्रैक की ओर भाग निकला और पास ही स्थित एक तालाब में कूद गया. आरपीएफ के जवान भी पीछा करते हुए तालाब तक पहुंचे, लेकिन अंधेरे में आरोपी पानी में कहीं नजर नहीं आया. काफी देर तक तलाश के बाद गोताखोरों को बुलाया गया. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को तालाब से बाहर निकाल लिया गया. 

कमल की डंडी से लेता रहा सांस
चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी तालाब में लगे कमल के फूल की खोखली डंडी के सहारे पानी के भीतर छिपा रहा और उसी से सांस लेता रहा. इस अनोखे तरीके से वह लगातार पांच घंटे तक पुलिस की नजरों से बचता रहा, लेकिन आखिरकार पकड़ा गया.

एसी कोच में सफर करने वाली महिलाओं को बनाता था निशाना
आरोपी ने बताया कि वो सिर्फ ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था. आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है और उसके खिलाफ देश के अलग-अलग थानों में करीब 2 दर्जन केस पहले से दर्ज है. 

-रवीश पाल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: