scorecardresearch

BPSC 67th Result 2023: पहली बार में गोरखपुर के शिवम कुमार ने फहराया परचम, बिहार लोक सेवा आयोग में हासिल की 31वीं रैंक

गोरखपुर के रहने वाले शिवम हिंदी दैनिक स्वतंत्र जनमित्र के निदेशक श्रीमती चंदा व अनिल कुमार गुप्ता के बेटे हैं. उन्होंने  31वीं  रैंक हासिल की है. 

Shivam kumar Shivam kumar

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. BPSC में पास होने वाले कई परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्होंने मेहनत के दम पर पहली बार में सफलता हासिल की है. ऐसे ही एक होनहार छात्र हैं शिवम कुमार. गोरखपुर के रहने वाले शिवम ने इस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की है.

गेस्ट टीचर की कर रहे थे नौकरी
शिवम बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत ही होनहार थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल एचपी चिल्ड्रन एकेडमी सिविल लाइंस गोरखपुर इंटरमीडिएट जीएन पब्लिक स्कूल गोरखनाथ गोरखपुर से हुई है. गाजियाबाद से बीटेक और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमबीए करने के बाद वो गेस्ट टीचर के पद पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नौकरी कर रहे थे. शिवम बिहार लोक सेवा आयोग में 31वां रैंक हासिल कर एसडीम पद पर चयनित हुए हैं. 

आईएएस की तैयारी करना चाहते हैं
शिवम ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता, भाई-बहनों और दोस्तों को जाता है, इन्होंने कठिन परिस्थितियों में मेरा मनोबल बढ़ाया क्योंकि इससे पहले मैंने चार चार बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि मैंने कभी हार नहीं मानी. और इसका नतीजा ये रहा कि आज वे बिहार लोक सेवाआयोग में पहली बार में ही सफल होकर एसडीएम के पद पर चयनित हो गए हैं. शिवम आगे भी आईएएस की तैयारी करते रहेंगे. शिवम दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर के हैं. बड़ा भाई शुभम जिओ इनफॉरमेशन साइंस सेंटर गुवाहाटी में पीएचडी कर रहा है. बहन अनामिका व अर्पिता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी और बीकॉम कर रही हैं.

- गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट