scorecardresearch

गुब्बारों के साथ वेडिंग फोटोशूट करा रही थी महिला...गुब्बारों के साथ ही आसमान में उड़ गई, फोटोग्राफर ने पकड़कर बचाया, VIDEO वायरल

शादी के फोटोशूट में दुल्हन को हवा में उड़ाने के लिए अक्सर खास इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन तुर्किये के इस्तांबुल में ऐसा सचमुच होने लगा.

Advertisement
Bride's giant balloon bouquet nearly sends her flying during windy day photoshoot Bride's giant balloon bouquet nearly sends her flying during windy day photoshoot
हाइलाइट्स
  • शादी के फोटोशूट में दुल्हन को उड़ा ले गए गुब्बारे

  • फोटोग्राफर ने बचाया

शादी से पहले हर दुल्हन चाहती है कि उसका फोटोशूट सबसे खूबसूरत और यादगार हो. इसके लिए कोई खास ड्रेस चुनता है तो कोई अलग-अलग जगहों पर तस्वीरें खिंचवाता है. लेकिन तुर्किये के इस्तांबुल में एक दुल्हन का फोटोशूट कुछ ऐसा यादगार बना कि वह शायद इसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगी. दरअसल, दुल्हन हाथों में बड़े-बड़े गुब्बारे लेकर तस्वीरें खिंचवा रही थी, तभी तेज हवा चलने लगी. देखते ही देखते गुब्बारे उसे हवा में उड़ाने लगे. हालत ऐसी हो गई कि दुल्हन के पैर जमीन से उठने लगे. वह पास की दीवार की तरफ खिंचने लगी. तभी फोटोग्राफर ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया.

बोस्फोरस स्ट्रेट के पास चल रहा था फोटोशूट
यह घटना इस्तांबुल की है. दुल्हन बोस्फोरस स्ट्रेट के पास अपनी शादी से पहले का फोटोशूट करा रही थी. उसने खूबसूरत वेडिंग आउटफिट पहना था और हाथों में बड़े आकार के बेज रंग के गुब्बारों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ था. फोटोशूट के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था. फोटोग्राफर अलग-अलग पोज में उसकी तस्वीरें ले रहा था. लेकिन समुद्र के किनारे चल रही तेज हवाओं ने कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल दिया.

 

गुब्बारों ने खींचा तो संभलना हुआ मुश्किल
अचानक हवा के तेज झोंके आने लगे. दुल्हन के हाथ में पकड़े बड़े गुब्बारे हवा के साथ ऊपर की ओर खिंचने लगे. वह खुद को संभालने की कोशिश करती रही, लेकिन हवा का दबाव इतना ज्यादा था कि उसके लिए पैरों पर खड़े रहना मुश्किल हो गया. एक तेज झोंके ने उसे पास बनी समुद्र किनारे की दीवार की तरफ खींच लिया. कुछ पलों के लिए ऐसा लगा कि गुब्बारे उसे जमीन से ऊपर उठा ले जाएंगे.

फोटोग्राफर ने दिखाई फुर्ती, टला हादसा
स्थिति बिगड़ते देख फोटोग्राफर ने तुरंत दुल्हन को पकड़ लिया. उसने समय रहते उसे संभाल लिया, जिससे वह दीवार या पास की इमारत से टकराने से बच गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में दुल्हन को कोई चोट नहीं आई. कुछ देर बाद वह दोबारा फोटोशूट पूरा करने में भी कामयाब रही.

ये भी पढ़ें