scorecardresearch

Aesthetic home decor ideas: कम बजट में घर को दें एस्थेटिक और मॉडर्न लुक, अपनाएं ये आसान होम डेकोर टिप्स

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग के जरिए कम बजट में भी घर को आकर्षक और एस्थेटिक बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे मिनिमल और मॉडर्न होम डेकोर आइडियाज को अपनाकर आप अपने घर की खूबसूरती को आसानी से बढ़ा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

Budget friendly aesthetic home decor ideas Budget friendly aesthetic home decor ideas

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर, साफ-सुथरा और स्टाइलिश दिखे. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इसके लिए महंगे फर्नीचर और लग्जरी डेकोरेशन आइटम्स की जरूरत होती है. लेकिन हम आपको बता दें कि, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग के जरिए कम बजट में भी घर को आकर्षक और एस्थेटिक बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे मिनिमल और मॉडर्न होम डेकोर आइडियाज को अपनाकर आप अपने घर की खूबसूरती को आसानी से बढ़ा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

दीवारों को बनाएं आकर्षण का केंद्र
घर की दीवारें पूरे इंटीरियर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं. अगर आप कम खर्च में घर का लुक बदलना चाहते हैं तो दीवारों पर फैमिली फोटो फ्रेम्स, DIY आर्टवर्क, छोटे मिरर या सजावटी फ्रेम्स लगा सकते हैं. इससे घर को नया और स्टाइलिश लुक मिलता है और ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता.

इंडोर प्लांट्स से आएगी ताजगी
इनडोर प्लांट्स आजकल होम डेकोर का अहम हिस्सा बन चुके हैं. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को भी ताजा बनाए रखते हैं. हरे-भरे पौधे किसी भी कमरे को आकर्षक बना सकते हैं.

कुशन और पर्दों से बदलें कमरे की पहचान
अगर आप पूरे कमरे का लुक बदलना चाहते हैं तो नए कुशन कवर और पर्दों का इस्तेमाल करें. हल्के रंगों और सिंपल डिजाइन वाले फैब्रिक घर को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं. यह बदलाव कम खर्च में कमरे को पूरी तरह नया रूप दे सकता है.

वार्म लाइटिंग से मिलेगा प्रीमियम लुक
घर की सुंदरता बढ़ाने में लाइटिंग की बड़ी भूमिका होती है. येलो वार्म लाइट्स कमरे को आरामदायक और प्रीमियम फील देती हैं. फेयरी लाइट्स, टेबल लैंप और छोटे डेकोरेटिव लैंप कम बजट में आसानी से मिल जाते हैं और घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं.

पुराने सामान का करें नया इस्तेमाल
पुरानी कांच की बोतलें, लकड़ी के बॉक्स या बेकार पड़े कंटेनर्स को पेंट करके खूबसूरत डेकोरेशन आइटम्स में बदला जा सकता है. यह तरीका न केवल बजट फ्रेंडली है बल्कि घर को यूनिक और क्रिएटिव लुक भी देता है.

घर को रखें क्लटर-फ्री
एस्थेटिक घर की सबसे बड़ी पहचान साफ-सफाई और व्यवस्थित स्पेस होती है. बेकार सामान को हटाकर और चीजों को सही तरीके से व्यवस्थित करके भी घर को आकर्षक बनाया जा सकता है. साफ और खुला स्पेस घर को ज्यादा सुंदर और आरामदायक महसूस कराता है.

ये भी पढ़ें: