Wall Decor Tips
Wall Decor Tips
घर की दीवारें घर की पूरी वाइव बदल देती हैं. अगर दीवारें सादी और खाली दिखें तो कमरा भी फीका लगता है, लेकिन थोड़े से स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली बदलाव से वही जगह बेहद खूबसूरत और एस्थेटिक लगने लगती है. लेकिन आज जो तरीका हम आपको बताएंगे उसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कम बजट में भी आप अपने कमरे को ऐसा लुक दे सकते हैं कि हर फोटो सोशल मीडिया पर शानदार लगे. यहां 5 आसान तरीके हैं, जिनसे आपकी दीवारें किसी फिल्मी सेट जैसी लग सकती हैं.
1. फोटो फ्रेम और गैलरी वॉल
अगर आप दीवार को पर्सनल और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो फोटो फ्रेम सबसे अच्छा ऑप्शन है. अपनी फैमिली फोटो, ट्रैवल मेमोरीज या एस्थेटिक कोट्स को अलग-अलग साइज के फ्रेम्स में लगाकर गैलरी वॉल बना सकते हैं.
इससे दीवार में गहराई आती है और कमरे में जान आ जाती है. कोशिश करें कि ब्लैक और व्हाइट या लकड़ी का फ्रेम रखें ताकि लुक मॉडर्न लगे.
2. मिरर से दें रॉयल टच
दीवार पर एक बड़ा सजा हुआ मिरर या 2-3 छोटे मिरर का सेट लगाने से कमरा बड़ा और ब्राइट दिखता है. खासकर अगर आपका कमरा छोटा है, तो यह ट्रिक बहुत काम आती है.
मिरर नेचुरल लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे कमरा सुंदर और एलिगेंट लगता है. गोल या सनब्रस्ट मिरर साइज अभी काफी ट्रेंड में भी है.
3. फेयरी लाइट्स और फोटो क्लिप्स
अगर बेडरूम या स्टडी वॉल को कोजी और ड्रिमी लुक देना है, तो फेयरी लाइट बेस्ट हैं. इन लाइट्स के साथ पोलरॉइड स्टाइल फोटो क्लिप कर दें.
रात में इसका लुक बेहद सुंदर आता है और कमरा सॉफ्ट और सिनेमेटिक दिखाई देता है. कम खर्च में यह सबसे एस्थेटिक डेकोर आइडिया हो सकता है.
4. वॉल शेल्फ और छोटे प्लांट्स
खाली दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर उस पर छोटे इनडोर प्लांट, केंडल, बुक्स या छोटे सजावट की चीजें रखें.
इससे दीवार सिर्फ सुंदर नहीं लगती, बल्कि काम की भी बन जाती है. मनी प्लांट या छोटी चीजें दीवार को फ्रेश और प्रीमियम बना देते हैं.
5. DIY वॉल हैंगिंग या फैब्रिक आर्ट
अगर आप यूनिक और बजट लुक चाहते हैं, तो DIY wall hanging ट्राय करें. पुराने दुपट्टे, मैक्रैम, जूट क्राफ्ट या हाथों से बने वॉल आर्ट से दीवार को अलग बना सकते हैं. यह तरीका सबसे ज्यादा प्रसनल और खूबसूरत लुक देता है, जिससे कमरा एकदम फिल्मी सेट जैसा लगने लगता है.
ये भी पढ़ें