scorecardresearch

करामाती पुलिस...स्कूटी पर सवार युवक से काट लिया सीट बेल्ट का चालान...लोग बोले- ये कैसी बेवकूफी

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उस दिन वे घर पर नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने कर्मचारी को पेट्रोल भरवाने भेजा था. युवक अहिरौली पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था, तभी गोलंबर के पास ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया.

bizarre challan bizarre challan

बक्सर की करामाती पुलिस का अनोखा मामला इन दिनों शहर के गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, बक्सर में ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहन का चार पहिया वाहन जैसा चालान काट दिया. स्कूटी सवार पर सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान किया गया और हैरानी की बात यह कि यह चालान एक बार नहीं, बल्कि दो बार काटकर उसकी रसीद घर भेज दी गई.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला समझें तो डॉक्टर राजेश कुमार की क्लीनिक में काम करने वाले युवक को उन्होंने स्कूटी में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप भेजा था. युवक पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था, तभी बक्सर के गोलंबर के पास उसकी मुलाकात ट्रैफिक पुलिस से हो गई. पुलिस ने उसे रोककर चालान काट दिया. जब चालान की रसीद डॉक्टर राजेश के मोबाइल पर पहुंची, तो वे चौंक गए. एक स्कूटी पर दो बार सीट बेल्ट नहीं लगाने का 2000-2000 का चालान कैसे कट सकता है, यह समझ से परे था.

गाड़ी मालिक डॉ राजेश ने कहा ये कैसी बेवकूफी..
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उस दिन वे घर पर नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने कर्मचारी को पेट्रोल भरवाने भेजा था. युवक अहिरौली पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था, तभी गोलंबर के पास ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया. पुलिस ने स्कूटी सवार की गलती यह बताई कि उसने दो-दो बार सीट बेल्ट नहीं लगाई है. इसके बाद चालान की रसीद सीधे वाहन मालिक के मोबाइल पर भेज दी गई, जिसमें सीट बेल्ट न लगाने के लिए दो-दो हजार रुपए का जुर्माना दर्ज था.

दो बार काटा गया सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान
बक्सर पुलिस द्वारा काटे गए इस चालान के विवरण भी चौंकाने वाले हैं. चालान में आरसी नंबर MP48N2035, लोकेशन इंडस्ट्रियल एरिया निरंजनपुर, बक्सर दर्ज है. इसमें तीन उल्लंघन बताए गए हैं.

बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना
बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाना
बिना सीट बेल्ट वाहन पर बैठना
कुल जुर्माना 6000 लगाया गया है.

फिलहाल बक्सर के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दो पहिया वाहन पर सीट बेल्ट कैसे लगाई जा सकती है.

-पुष्पेंद्र कुमार पांडे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें