Chia seeds vs flax seeds
Chia seeds vs flax seeds
Chia seeds vs flax seeds: आज के समय में लोग महंगे स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि असली खूबसूरती की शुरुआत अंदर से होती है. आप दिनभर क्या खाते हैं, इसका सीधा असर आपकी त्वचा और बालों पर दिखाई देता है. यही वजह है कि इस साल नेचुरल स्किन और हेयर केयर को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है. हरी सब्जियों के अलावा कुछ ऐसे बीज भी हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बढ़ा सकते हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स की हो रही है. आइए जानते हैं दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद है.
फ्लैक्स सीड्स की ताकत
फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. ये त्वचा की सूजन कम करने, नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद लिग्नान नामक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां आने की समस्या घटती है. रोजाना सीमित मात्रा में अलसी का सेवन करने से मुंहासों में कमी आती है और चेहरे व स्कैल्प का ऑयल बैलेंस बना रहता है. इन्हें आप पीसकर स्मूदी, दही या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं.
चिया सीड्स की खासियत
चिया सीड्स अपनी नमी बनाए रखने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. ये त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है. फाइबर से भरपूर चिया सीड्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. अच्छी गट हेल्थ का सीधा असर स्किन की क्लैरिटी पर पड़ता है. साथ ही इनमें मौजूद ओमेगा-3, प्रोटीन, आयरन और जिंक बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर स्मूदी या दही में मिलाकर खाया जा सकता है.
बालों और त्वचा पर फ्लैक्स सीड्स का असर
अलसी में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होता है, टूटना घटता है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है. त्वचा के लिए यह हार्मोन बैलेंस करने और सीबम कंट्रोल में मददगार है, जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है. दोनों बीजों को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. नियमित सेवन और संतुलित आहार के साथ ही बालों की ग्रोथ और त्वचा की प्राकृतिक चमक लंबे समय तक बनी रह सकती है.
बालों और त्वचा पर चिया सीड्स का असर
चिया सीड्स स्कैल्प की सूजन कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. इनमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है. त्वचा के लिए ये इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं, हाइड्रेशन बनाए रखते हैं और ग्लो लाने में मदद करते हैं.
किसे चुनें?
अगर आप एक ऐसा सीड चाहते हैं जो प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर हो और संपूर्ण पोषण दे, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प माने जा सकते हैं. वहीं अगर आप खासतौर पर एंटीऑक्सीडेंट और हार्मोन बैलेंस के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं, तो फ्लैक्स सीड्स भी कम असरदार नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: