scorecardresearch

कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं फ्रिज में चिकन? भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

बहुत से लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से खाना पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है. लेकिन सच यह है कि ठंडा तापमान बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा जरूर करता है, पर उसे रोकता नहीं है. अगर चिकन को पकाने के बाद दो घंटे के अंदर फ्रिज में नहीं रखा गया, तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं.

How long cooked chicken really lasts in the fridge How long cooked chicken really lasts in the fridge

अक्सर लोग मानते हैं कि फ्रिज में रखा खाना कई दिनों तक सुरक्षित रहता है, खासकर पका हुआ चिकन. लेकिन क्या आपको पता हैं कि, कई बार चिकन देखने और सूंघने में भले ही बिल्कुल ठीक लगे, फिर भी वह खाने लायक नहीं होता. ऐसे में आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर चिकन को कितने देर तक फ्रिज में रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसका जवाब...

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है पका चिकन
बहुत से लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखने से खाना पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है. लेकिन सच यह है कि ठंडा तापमान बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा जरूर करता है, पर उसे रोकता नहीं है. अगर चिकन को पकाने के बाद दो घंटे के अंदर फ्रिज में नहीं रखा गया, तो उसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. यही कारण है कि समय पर ठंडा करना बेहद जरूरी है. फूड सेफ्टी से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं के अनुसार, पका हुआ चिकन फ्रिज में अधिकतम 3 से 4 दिन तक ही सुरक्षित रहता है. इसके बाद चिकन में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसलिए चार दिन के बाद बचा हुआ चिकन फेंक देना ही बेहतर माना जाता है.

सिर्फ स्मेल और लुक पर भरोसा करना खतरनाक
कई बार खराब चिकन में न तो बदबू आती है और न ही वह देखने में खराब लगता है. यही सबसे बड़ा खतरा है. विशेषज्ञों के अनुसार, स्वाद या गंध से यह तय करना गलत है कि खाना सुरक्षित है या नहीं. हानिकारक बैक्टीरिया आंखों से दिखाई नहीं देते. अगर चिकन को लंबे समय तक बाहर रखा गया हो या फ्रिज का तापमान सही न हो, तो उसकी सुरक्षित अवधि और कम हो सकती है. इसके अलावा, ग्रेवी या शोरबे में रखा चिकन जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए स्टोरेज का तरीका भी बहुत मायने रखता है.

बचे हुए चिकन को सुरक्षित रखने के तरीके
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब भी चिकन फ्रिज में रखें, उस पर तारीख जरूर लिखें. 3 से 4 दिन के अंदर उसका उपयोग करें. अगर समय पर नहीं खा पा रहे हैं, तो उसे फ्रीज कर दें. दोबारा खाने से पहले चिकन को कम से कम 165°F तक अच्छी तरह गर्म करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: