scorecardresearch

वायरल: पापा के रील्स बनाने की आदत से परेशान हुआ छोटा बच्चा, गुस्से में कह दिया इतना कुछ

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कोई वीडियो लोगों को इतनी पसंद आती है कि उसे वायरल होने में वक्त नहीं लगता. ऐसे ही एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने पापा की रील्स बनाने की आदत से बेहद परेशान है.

Advertisement
Viral Video Viral Video

आज के वक्त में घर में बैठे-बैठे दुनिया में क्या चल रहा है, सब पता चल जाता है और वो देखते ही देखते वायरल भी हो जाता है. रानू मंडल, अंजलि अरोड़ा से लेकर भुबन बड्याकर तक, न जाने कितने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हर दिन चर्चा में रहते हैं. इन दिनों एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो अपने पापा की रील्स बनाने की आदत से बेहद परेशान है और अपना गुस्सा निकाल रहा है.

मैं पूरी जिंदगी कैमरा में ही घुसा रहूं
इस छोटे बच्चे का नाम मौलिक जैन है. वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा अपने पापा से कह रहा है, ''यार क्या है आपको, मैं खा रहा हूं पी रहा हूं. हर जगह आप कैमरा लेकर घुस जाते हो. मैं कल बाथरूम जा रहा था आप कैमरा लेकर घुस गए. हर चीज में...कुछ करने ही नहीं देते... ये मेरे साथ ही नहीं हर बच्चे के साथ होता है.. हर बच्चे के मां-बाप चाहते हैं उनका बच्चा इनफ्लुएंसर बने. पूरी जिंदगी क्या कैमरे में ही घुसा रहूं मैं...हर वक्त बस वीडियो वीडियो वीडियो..''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Molik Jain (@molikjainhere)

लोगों को मौलिक का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. इसको लेकर यूजर्स बहुत प्यारे और मजेदार कमेंट कर रहे हैं. बता दें, मौलिक जैन का इंस्टाग्राम पर पेज है. उन्हें यहां 19 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. मौलिक का यह अकाउंट उनके पिता हैंडल करते हैं.