scorecardresearch

Pig farmer: फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़ पालने लगी सूअर, मां की बीमारी और घर से दूर होने के डर ने दिया बिजनेस आइडिया, 2 महीने का टर्नओवर पहुंचा 24 लाख

27 वर्षीय यांग यान्शी का जन्म पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक ग्रामीण परिवार में हुआ. ग्रेजुएशन के बाद यांग ने शंघाई एयरलाइन के साथ पांच साल तक फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया.

Yang Yanxi/Photo: Weibo Yang Yanxi/Photo: Weibo
हाइलाइट्स
  • गरीब परिवार में जन्मी यांग

  • बेटी की पढ़ाई के लिए लिया कर्ज

दुनियाभर में अब लोग करियर और सक्सेस के बजाय जीवन की गुणवत्ता और पर्सनल इंटरेस्ट को प्रायोरिटी दे रहे हैं. आपको ऐसे लाखों उदाहरण मिल जाएंगे, जहां अच्छी खासी नौकरी छोड़कर लोगों ने खुद का काम शुरू किया और सक्सेसफुल भी हुए. ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी है चीन की Yang Yanxi की. 27 साल की Yang Yanxi जानी मानी फ्लाइट अटेंडेंट थीं लेकिन उन्होंने ये काम छोड़कर सूअर पालना शुरू कर दिया और आपसो सुनकर हैरानी होगी कि केवल दो महीने में ही उनका कारोबार चल पड़ा.

Yang Yanxi ने केवल दो महीनों में 200,000 युआन करीब 24 लाख रुपये कमा लिए. Yang का ये सफर कैसे शुरू हुआ, आइए जानते हैं.

गरीब परिवार में जन्मी यांग
27 वर्षीय यांग यान्शी का जन्म पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक ग्रामीण परिवार में हुआ. ग्रेजुएशन के बाद यांग ने शंघाई एयरलाइन के साथ पांच साल तक फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया. कंपनी के बुरे दौर में यांग की महीने की सैलरी केवल 2,800 युआन करीब 32 हजार थी.

बेटी की पढ़ाई के लिए लिया कर्ज
चीन के स्थानीय मीडिया आउटलेट जियुपाई न्यूज से अपनी कहानी शेयर करते हुए यांग बताती हैं, शंघाई में रहने के दौरान वह अक्सर अपने माता-पिता से लक्जरी बैग खरीदने के लिए पैसे मांगती थीं, धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि यांग को अच्छी जिंदगी देने के लिए उनके माता-पिता ने अपने खर्च में कटौती की थी और काफी कर्ज भी लिया था.

अक्टूबर 2022 में यांग को पता चला कि उनकी मां को कैंसर हैं और उनकी कई सर्जरी करवाई गई है. यांग का दिल टूट गया और उन्होंने अपनी फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़ने और घर लौटने का फैसला किया. यांग बताती हैं, “मेरे माता-पिता हमेशा मुझे अच्छी खबरें सुनाते थे, लेकिन बुरी खबरें छुपाते थे. अब मैं उनके साथ रहना चाहती थी. इतना कुछ जानने के बाद मैं घर से दूर नहीं रहना चाहती थी.”

Yang Yanxi

2023 में शुरू किया था पिग फार्म
अप्रैल 2023 में यांग शंघाई छोड़कर अपने गांव आ गईं और पिग फार्म खरीदा और जानवरों को पालना शुरू कर दिया. यांग ने एक फ्लाइट अटेंडेंड से किसान बनने का सफर बखूबी तय किया है. यांग सूअरों के लिए खाना तैयार करती हैं, उन्हें खाना खिलाती है, और उनकी सफाई भी करती हैं, यहां तक ​​कि सोते हुए सूअरों के साथ बातचीत करने के लिए सुंदर कपड़े भी पहनती हैं.

यांग ने सोशल मीडिया पर कहा, ''मैं पिग फार्म में इतनी मेहनत करती हूं कि हर दिन मेरी पीठ और कमर में दर्द होता है. पूरे दिन उनके शरीर से बदबू आती है. अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए यांग हर दिन अपने काम में अपनी ऊर्जा लगाती हैं लेकिन यांग अब बेहद खुश हैं क्योंकि वह अपने मां-बाप के साथ रहती हैं.''

2 महीने का टर्नओवर पहुंचा 24 लाख
यांग का दावा है कि उन्होंने पिछले दो महीनों में सूअर पालकर और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 24 लाख से ज्यादा की कमाई की है. वह भविष्य में अपने फार्म का विस्तार करने, एक स्टोर खोलने और एक होटल शुरू करने की उम्मीद करती हैं. एक्स फ्लाइट अटेंडेंट की ये कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है.