चाइनीज रेशमी पराठा
चाइनीज रेशमी पराठा
घर में पराठा तो रोज बनता है, लेकिन जब बात आए चाइनीज स्टाइल रेशमी पराठे की, तो मजा ही अलग है. बाहर की तरह लेयर्स वाला, मुलायम, हल्का-सा चटपटा स्वाद, ऐसा पराठा जिसे देखकर बच्चे पलभर में खाना खाने बैठ जाएं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस थोड़ी-सी तकनीक और सही स्टेप्स फॉलो करके कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
सबसे पहले साने रेशमी पराठे के लिए आटा
रेशमी पराठा तभी मुलायम बनेगा जब आटा सही तरीके से मैदा और ताजे पानी से गूंथा जाए. इसके लिए एक बड़ी थाली में 2 कप मैदा लें. उसमें आधा चम्मच चीनी (जिससे इससे रंग और टेक्सचर अच्छा आता है), आधा चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालें. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटा ऐसा साने कि आटा चिकना और सॉफ्ट दोनों हो जाए.
गूंथने के बाद आटे को कम से कम 15 से 20 मिनट ढककर रख दें. आटा का रेस्टिंग टाइम ही आपके पराठे को रेशमी टेक्सचर देता है.
अंदर भरने के लिए तैयार करें चाइनीज स्टफिंग
इस पराठे में सबसे बड़ा स्वाद इसकी स्टफिंग से आता है. इसके लिए आपको चाहिए:
कैसे बनाएं
एक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा रिफाइन तेल डालें. तेज आंच पर सारे कटे हुए वेजिटेबल्स को 2 से 3 मिनट तक भूनें. ध्यान रहे कि सब्जियां कुरकुरी ही रहें, ज्यादा न पकें. अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, नमक और वाइट पेपर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. फिर गैस बंद करके स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें.
अब तैयार करें कई लेयर्स वाला रेशमी पराठा
आटा और स्टफिंग दोनों तैयार हैं, अब आता है सबसे मजेदार हिस्सा, पराठे का लेयर बनाना.
इसके लिए आटे की एक बॉल लें और इसे पतला बेलें.
ऊपर थोड़ा रिफाइन लगाएं और जरा-सा मैदा छिड़कें.
अब इसे लंबी स्ट्रिप में मोड़ते जाएं और रोल बनाकर फिर से बेलें.
इस पराठे की इसी टेकनिक से पराठे के भीतर खूबसूरत लेयर बनती हैं.
अब बीच में 2 चम्मच स्टफिंग रखें और हाथों से पराठा का मुंह बंद करें.
इस तरह सेंके
रेशमी पराठे को कभी भी तेज आंच पर नहीं, बल्कि मीडियम आंच सेंके.
तवा गर्म करें और उसपर पराठा डाल दें.
एक तरफ हल्का-सा सुनहरा होने दें, फिर पलटें.
अब ऊपर से जरा-सा तेल लगाएं और दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.
पराठा बाहर से करारा और अंदर से मुलायम और रेशमी बनेगा.
ये भी पढ़ें